हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है. लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा होता है और इसकी पूजा की जाती है. कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है. इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराया जाता है. इस अवसर पर भक्त तुलसी माता का दुल्हन की तरह श्रृंगार करते हैं और पूरे विधि-विधान से विवाह की रस्में निभाते हैं. तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी माना जाता है. चलिए आपको बताते हैं तुलसी विवाह क्यों किया जाता है और इस दिन कौन-से काम नहीं करने चाहिए.
तुलसी विवाह क्यों किया जाता है?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता तुलसी का पूर्व जन्म वृंदा के रूप में हुआ था. वृंदा भगवान विष्णु की परम भक्त थीं और उनका विवाह राक्षस राजा जलंधर से हुआ था. वृंदा के पतिव्रता धर्म के प्रभाव से जलंधर को हराना मुश्किल हो गया था. कथा के अनुसार, भगवान विष्णु ने जलंधर का वध कराने के लिए वृंदा की भक्ति की परीक्षा ली. जब वृंदा को इस बात का पता चला तो उन्होंने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया. बाद में देवताओं के अनुरोध पर उन्होंने अपना श्राप वापस लिया. भगवान विष्णु ने वृंदा को तुलसी के पौधे के रूप में प्रतिष्ठित होने का वरदान दिया. तभी से तुलसी का विवाह शालिग्राम से कराने की परंपरा शुरू हुई.
यूट्यूब पर @trinetravives नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो में तुलसी विवाह का महत्व बताया गया है. वीडियो में बताया कि अगर 1000 कन्या दान करने का पुण्य चाहते हो तो जीवन में केवल बार तुलसी विवाह कराएं. आज तक आपने नहीं किया तुलसी विवाह तो अब कीजिए. तुलसी विवाह कोई भी करा सकता है. खुद कर बहन कर सकती है, बेटी कर सकती है, बुजुर्ग माताएं कर सकती हैं. पुरुष कर सकता है, भाई कर सकता है और बच्चे कोई भी कर सकता. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.
तुलसी विवाह के दिन कौन-से काम नहीं करने चाहिए?
तुलसी के पत्ते न तोड़ें- तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. पूजा के लिए पत्ते पहले ही तोड़कर रखें.
तुलसी के पौधे को गंदा न रखें- इस दिन तुलसी के पौधे के आसपास सफाई रखें. वहां कूड़ा-कचरा या गंदगी नहीं फैलानी चाहिए.
मांस-मदिरा का सेवन न करें- तुलसी विवाह के दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए.
तुलसी माता का श्रृंगार करना न भूलें- तुलसी विवाह के दिन तुलसी को पूजा से पहले लाल चुनरी, फूलों और माला से सजाएं और अन्य श्रृंगार की सामग्री भी अर्पित करें.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: तुलसी को किस दिशा में रखना चाहिए? जानिए घर में तुलसी रखने का सही तरीका
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं