विज्ञापन

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए? जानिए कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करने से बचें

कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान, पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्य करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान का खास महत्व माना गया है.

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए? जानिए कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करने से बचें
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करें?
Photo Credit: NDTV

Kartik Purnima 2026: इस साल 24 नवंबर दिन मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी. हिंदू धर्म में ये दिन बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु, भगवान शिव और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवसर पर पवित्र नदी में स्नान, पूजा-पाठ, दीपदान और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्य करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. साथ ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान का खास महत्व माना गया है. मान्यता है कि जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र, अनाज, दीपक और जरूरी चीजों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए.

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए?

अन्न और अनाज का दान

हिंदू धर्म में अन्न दान को सबसे श्रेष्ठ दानों में से एक माना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को चावल, गेहूं, दाल, आटा दान करें. कई लोग इस अवसर पर गरीबों को भोजन भी करवाते हैं. मान्यता है कि भूखे को भोजन कराना भगवान की सेवा के समान है और इससे पुण्य की प्राप्ति होती है.

कपड़े और कंबल का दान

कार्तिक पूर्णिमा के समय देश के कई हिस्सों में ठंड शुरू हो जाती है. ऐसे में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, स्वेटर, शॉल और कंबल दान करना बहुत शुभ माना जाता है.

तिल का दान

तिल का हिंदू धार्मिक परंपराओं में खास महत्व है. कार्तिक पूर्णिमा पर काले या सफेद तिल का दान करना शुभ माना जाता है.

घी और तेल का दान

घी और तेल का उपयोग दीपदान और पूजा-पाठ में किया जाता है. इसलिए कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों या जरूरतमंद लोगों को घी और तेल का दान करना भी शुभ माना जाता है.

धन का दान

कार्तिक पूर्णिमा पर अपनी क्षमता के अनुसार धन दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है. आप किसी मंदिर, रसोई या जरूरतमंंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन जरूर करें ये 5 दान, एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने बताया किस राशि वालों को क्या दान करना चाहिए

कार्तिक पूर्णिमा पर क्या नहीं करना चाहिए?

तामसिक भोजन का सेवन न करें

कार्तिक पूर्णिमा पर सात्विक भोजन करना चाहिए. इस कारण मांस, मछली, अंडे, शराब और अन्य नशीली चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इससे मन और शरीर दोनों पवित्र बने रहते हैं.

विवाद और नकारात्मक व्यवहार से दूर रहें

ये दिन भक्ति, शांति और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक माना जाता है. इस काारण कार्तिक पूर्णिमा पर क्रोध, झगड़े, कटु वचन और किसी का दिल दुखाने वाले व्यवहार से बचना चाहिए.

धार्मिक स्थलों की स्वच्छता का ध्यान रखें

अगर आप कार्तिक स्नान, दीपदान या पूजा के लिए मंदिर, नदी घाट या तीर्थ स्थल जा रहे हैं, तो वहां साफ-सफाई बनाए रखें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: हथेली पर M या X का निशान है तो समझ लीजिए किस्मत का ताला खुलने वाला है, जानिए कौन देता है असली फायदा

यह भी पढ़ें: शाम के समय भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना घर में बढ़ सकता है कलेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Purnima 2026, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com