हिंदू धर्म में कार्तिक माह में आने वाली एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है. इसे देवउठनी, देवोत्थान और देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में इस दिन तुलसी विवाह भी मनाया जाता है. इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी. देवउठनी एकादशी पर सच्चे मन से भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं. अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन इन 5 मंत्रों का जाप जरूर करें. चलिए आपको बताते हैं भगवान विष्णु के 5 शक्तिशाली मंत्र.
मंत्र- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
भगवान विष्णु का ये मंत्र बहुत चमत्कारी माना जाता है. इसे द्वादशाक्षर मंत्र भी कहते हैं. एकादशी के साथ ही विशेष तिथियों पर इस मंत्र का जप करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा आपको प्राप्त होती है. इसके साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति भी इस मंत्र का जप करने से प्राप्त हो सकती है.
मंत्र- ॐ विष्णवे नमः
देवउठनी एकादशी के दिन इस मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है. भगवान विष्णु के इस मंत्र का जप करने से घर के वातावरण में सकारात्मकता आती है. इसके साथ ही जीवन में आ रही बाधाओं से भी मुक्ति मिल सकती है.
मंत्र- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविन्दाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री:
भगवान विष्णु के श्रीकृष्ण अवतार को ये मंत्र समर्पित है. इस मंत्र का जप करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और आपके बिगड़ते काम भी बनने लगते हैं. देवउठनी एकादशी पर इस मंत्र का जाप करना चाहिए.
मंत्र- शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्।
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्॥
भगवान विष्णु के इस मंत्र के जाप से मन को शांति मिलती है. साथ ही तनाव और चिंता से राहत पाने में मदद मिल सकती है. ये मंत्र भय से मुक्ति दिलाता है.
मंत्र- ॐ नमो नारायणाय:
ये भगवान विष्णु का अष्टाक्षर नारायण मंत्र है. देवउठनी एकादशी के दिन इस मंत्र जप करने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है. ये मंत्र आपके पारिवारिक जीवन में शांति और सौहार्द ला सकता है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: तुलसी को किस दिशा में रखना चाहिए? जानिए घर में तुलसी रखने का सही तरीका
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं