विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: नौकरी में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, परिवार में रहेगा सुखद माहौल, कारोबारियों को रहना होगा सावधान

Taurus Tarot Card Horoscope 15 September: Strength की ऊर्जा परिवार में सहयोग और अनुशासन से रिश्तों में मजबूती, कार्य स्थल पर व्यर्थ के विवाद से बचने का प्रयास और व्यवसाय में हिसाब किताब के मामले में लापरवाह ना होने की बात लेकर आ सकती है. चलिए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: नौकरी में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, परिवार में रहेगा सुखद माहौल, कारोबारियों को रहना होगा सावधान
Taurus Tarot Card Rashifal
ndtv

Taurus Tarot Card Horoscope 15 September 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: समय उपलब्धियां भरा रह सकता है. परिवार के सहयोग से पारिवारिक व्यवस्था को सुखद और अनुशासित बना सकते हैं. संतान की उपलब्धि से गर्वित होंगे. बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों में शामिल हो, उनके आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं. परिवार के सभी सदस्य साथ मिलजुल कर पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे. बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से निजी कार्यों में आ रही रुकावट को दूर किया जा सकता है.

व्यवसायिक/ Professional: कार्यस्थल पर किसी सहयोगी का व्यवहार घमंडी और कठोर होने से परेशानी हो सकती है. सामने वाला उच्च अधिकारी का करीबी होने के कारण से उसके साथ विवाद से बचेंगे. व्यवसाय में हिसाब-किताब को लेकर सजग रहे. छोटी सी भी गलती काफी बड़ी गड़बड़ी कर सकती है. हिसाब-किताब को स्वयं दोबारा जांच करने का प्रयास करें. नौकरी में पदोन्नति की संभावनाएं नजर आ रही है. अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें. उच्च अधिकारियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें.

स्वास्थ्य/Health: स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे. जरा-सी भी लापरवाही समस्या को बढ़ा देगी. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आमदनी और आर्थिक योजनाओं की जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के साथ साझा ना करें. इससे समस्याएं उत्पन्न हो सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship: ऐसे करीबी संबंधी जो परिवार की महत्वपूर्ण बातों को सुनने में रुचि रखते हो. उनके सामने ऐसी बातों को करने से बचें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Taurus Aquarius, Taurus Asreology, Taurus Astrlogy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com