विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: परिवार में शांति और सुकून से राहत, कार्यों को व्यवस्थित करने का प्रयास, चुगली करने वाले लोगों से बनाएं दूरी

Aries Tarot Card Horoscope 15 September: Temperance की सकारात्मक ऊर्जा विचारों में सकारात्मक और जीवन में सुकून लाने की कोशिश सफल होने की संभावना, कार्यों को व्यवस्थित कर व्यर्थ के तनाव से दूर रहने का प्रयास और व्यर्थ की बातें करने वाले लोगों से रिश्ते सीमित करने की बात लेकर आ सकती है.चलिए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: परिवार में शांति और सुकून से राहत, कार्यों को व्यवस्थित करने का प्रयास, चुगली करने वाले लोगों से बनाएं दूरी
Aries Tarot Card Rashifal
ndtv

Aries Tarot Card Horoscope 15 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: इस समय परिवार में शांति और सुकून महसूस करेंगे. अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें. बिना किसी वजह के मन में उदासी महसूस हो सकती है.क्रोध और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें. व्यर्थ ही किसी के साथ विवाद बढ़ने की कोशिश ना करें. सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में खुद को सक्रिय रखेंगे. अपनी सकारात्मक विचारों से परिवार में सकारात्मकता लाने की कोशिश कर सकते हैं. पूर्व में पड़ोसी से हुए  विवाद को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional: कार्य क्षेत्र में छोटी-मोटी बहस बाजी को टालने का प्रयास करें. अपने कार्यों को व्यवस्थित करें. अधूरे और रुके हुए कार्यों को पहले पूरा करने का प्रयास करें. ऐसे लोगों से दूर रहे, जो इधर की बातें उधर करते हो. ऐसे लोग आपके कार्यों में रुकावट ला सकते हैं.अपनी पूरी मेहनत और ऊर्जा अपने कार्यों को पूरा करने में लगाए. व्यवसाय में किसी प्रतिकूल परिस्थिति के चलते परेशानियां आ सकती हैं. इस स्थिति में क्रोध को नियंत्रित करें. व्यर्थ की बहसबाजी समस्या को और बढ़ा देगी. 

स्वास्थ्य/Health: कुछ समय से चली आ रही किसी स्वास्थ्य समस्या से बाहर निकाल सकते हैं. इस स्थिति में अपने दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance: अपनी आय और खर्चों का हिसाब किताब व्यवस्थित रखें. इससे अनावश्यक खर्चो को रोकने में मदद मिलेगी. 

रिश्ते/Relationship: रिश्तेदारी में किसी व्यक्ति के यहां शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है. इस समय सभी लोगों से मेल मुलाकात उत्साहित करेगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ARIES, Aries Aaj Ka Rashifal, Aries Horoscope, Aries Aaj KA Tarot Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com