विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: परिवार की सभी आवश्यक जरूरत का रखें ख्याल, कार्य क्षेत्र की राजनीति से रहें दूर

Virgo Tarot Card Horoscope 11 October: Ten of cups की ऊर्जा परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताने से मानसिक शांति, कार्यक्षेत्र की राजनीति को लेकर परेशान रहने से बचने की आवश्यकता और छोटी-छोटी बातों को तनाव बढ़ने का कारण न बनने देने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: परिवार की सभी आवश्यक जरूरत का रखें ख्याल, कार्य क्षेत्र की राजनीति से रहें दूर
Virgo Aaj Ka Rashifal 11 October 2026 | Kanya Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 11 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: परिवार के सदस्यों की छोटी से छोटी जरूरतों का ख्याल रख सकते हैं. इस समय पुराने आवरण से बाहर निकाल कर नए बदलाव की आवश्यकता महसूस करेंगे. परिवार के साथ अधिक समय बिताने से घर की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।छोटे-मोटे विवादों को अपनी समझदारी से समाप्त करेंगे.बच्चों के गतिविधियों को अनदेखा न करें. बढ़ती उम्र के साथ उनमें होने वाले बदलावों को स्वीकार करें. 

व्यावसायिक/ Professional

समय पर कार्य को पूरा करें. व्यर्थ के कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित कर आवश्यक कार्यों को परेशानी में डाल सकते हैं. कार्य क्षेत्र राजनीति से बचकर रहे. किसी का हस्तक्षेप अपने कार्यों और निजी जीवन में न होने दे. यदि कुछ सहयोगियों के साथ परेशानी अनुभव कर रहे हैं. तो उच्च अधिकारियों से बातचीत कर इस समस्या को सुलझाने की कोशिश करें. स्वयं किसी भी तरह की अनावश्यक प्रतिक्रिया न दें. 

स्वास्थ्य/Health

मौसम की वैसखांसी जुकाम और बुखार आने के आशंका हो  सकती है. इस समय स्वास्थ्य परामर्श लें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

अपनी बचत और संचित पूंजी को निजी रहने दे. लोगों के साथ इस विषय पर बातचीत ना करें. 

रिश्ते/Relationship

बीती बातों को वर्तमान जीवन में समस्या बढ़ने का कारण न बनने दे. बातों को बढ़ाने की जगह सुलझाने की कोशिश करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal, Virgo Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com