विज्ञापन

Capricorn Tarot Rashifal: किसी संबंधी से रिश्ते सुधारने की होगी पहल,बुजुर्गों के स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता

Capricorn Tarot Card Horoscope 11 October: Temperance की ऊर्जा पारिवारिक रिश्तों में सुधार लाने की पहल पर विचार, असंभव कार्यों के पीछे दौड़ने से बचाव और जो कुछ प्राप्त है,उसी को बेहतर बनाने की कोशिश करने की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Rashifal: किसी संबंधी से रिश्ते सुधारने की होगी पहल,बुजुर्गों के स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता
Capricorn Aaj Ka Rashifal 11 October 2026 | Makar Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 11 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: पूर्व में हुए किसी हादसे के चलते किसी करीबी संबंधी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. इन संबंधों को सुधारने की पहल करें.अपने कार्यों में गंभीरता  लाने की कोशिश कर रहे हैं. अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे. उनके साथ समय व्यतीत कर उन्हें तसल्ली दे. परिवार के बड़े बुजुर्गों की जरूरतों का ख्याल रखें.समय-समय पर उनके स्वास्थ्य जांच को  प्राथमिकता दें. घर के स्त्रियों और छोटे बच्चों की परेशानियों को नजर अंदाज न करें. संतान की उपलब्धि पर एक छोटा सा जश्न मना सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

यदि कोई स्थिति आपके हाथ से बाहर है,तो उसे पाने के लिए व्यर्थ के प्रयत्न ना करें. अन्य स्थितियों को बेहतर बनाने का प्रयास करें. अपनी योग्यता और समझदारी का सही स्थान पर उपयोग करें.  दूसरों पर प्रभाव डालने के लिए गलत कार्य में साथ ना दे. अनैतिक लोगों और अनैतिक कार्यों से दूर रहे. ऐसे लोग जिनके व्यवहार में लगातार परिवर्तन आता रहता है.उनकी बातों को सच मानने से बचे. सामने वाला अपनी आवश्यकता के लिए किसी भी हद तक आपको मनाने की कोशिश कर सकता है. उसके इस प्रयासों पर ज्यादा ध्यान ना दें. 

स्वास्थ्य/Health

अचानक से भारी वजन ना उठाएं इससे रीड की हड्डी में परेशानी हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

अपने आमदनी का एक छोटा सा हिस्सा समाज सेवा के कार्यों में दान दे सकते हैं. इसलिए मन को शांति और सुकून महसूस होगी. 

रिश्ते/Relationship

नए लोगों से मित्रता के दौरान पुराने रिश्तों को नजर अंदाज न करें. नए-पुराने सभी रिश्तों में मधुरता बनाए रखें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal, Capricorn Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com