Leo Tarot Card Horoscope 11 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: आगे आने वाला समय अच्छे और बुरे कर्मों का प्रतिफल लेकर आएगा. परिवार की मर्जी के बिना प्रिय से विवाह की तैयारी कर सकते हैं. किसी के भी समझने का कोई असर नजर ना आने से परिजन चिंतित होंगे. इस समय परिवार के बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. बढ़ती उम्र और गिरते स्वास्थ्य के कारण परिवार में किसी अनहोनी के होने की आशंका नजर आ सकती हैं.विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से स पर नियंत्रित रखें. किसी परिस्थिति में बिना कारण जाने गुस्सा ना करें.
व्यवसायिक/ Professional
परिवार में बढ़ते तनाव का असर कार्य पर पड़ने से मन की एकाग्रता भंग हो सकती है. इस समय कुछ परिवर्तन की आवश्यकता महसूस कर सकते है.उच्च अधिकारी से स्थान परिवर्तन की बातचीत करेंगे. वर्तमान समय आपके लिए विपरीत परिस्थिति ला सकता है.इस बात की आशंका बनी हुई है. इन स्थिति में अपने संयम को बनाए रखने की आवश्यकता पड़ेगी. कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न करें. इन बातों को नजरअंदाज कर अपने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दे.
स्वास्थ्य/Health
शरीर में कहीं होने वाले दर्द या बार-बार उठने वाली टीस को नजर अंदाज न करें. शरीर किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या की चेतावनी दे सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
कुछ विपरीत परिस्थितियों के चलते आर्थिक हानि हो सकती है. इस समय खर्चों को सीमित करें.
रिश्ते/Relationship
पति-पत्नी के बीच शक की एक छोटी सी सुई भी रिश्ते को पूरी तरह खराब कर सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं