विज्ञापन

Sun Remedies: कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर कौन सी आती हैं मुश्किलें? जानें उनसे बचने का महाउपाय

Sunday Astro remedies: ज्योतिष में जिस सूर्य को नवग्रहों का राजा माना गया है, उसके कुंडली में कमजोर होने पर इंसान को आखिर किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है? सूर्य से जुड़े दोष को दूर करने का उपाय क्या है? रविवार के सरल सनातन ज्योतिष उपाय को जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

Sun Remedies: कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर कौन सी आती हैं मुश्किलें? जानें उनसे बचने का महाउपाय
Sunday Astro Remedies: सूर्य के सरल ज्योतिष उपाय
NDTV

Surya Ke Jyotish Upay: सनातन परंपरा में सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना गया है, जिनके दर्शन हमें प्रतिदिन होते हैं. वहीं ज्योतिष के अनुसार सूर्य नवग्रहों के राजा हैं, जिन्हें पिता, आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व आदि का कारक माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उनके भीतर गजब का आत्मविश्वास होता है. ऐसे व्यक्ति को जीवन में उच्च पद की प्राप्ति और समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है. उनकी यश एवं कीर्ति बढ़ती है, लेकिन यदि यही सूर्य कमजोर हो तो इन सभी सुख और सौभाग्य में उसे कमी से जूझना पड़ता है. आइए जानते हैं कि सूर्य के कमजोर होने पर आखिर कौन-कौन सी दिक्कतें आती हैं और उसे दूर करने का ज्योतिष उपाय क्या है? 

सूर्य दोष के कारण जीवन में आती हैं ये दिक्कतें 

Latest and Breaking News on NDTV
  • ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो उसके पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं रहते हैं. अक्सर उसके अपने पिता के साथ किसी न किसी बात को लेकर अनबन होती रहती है. 
  • कुंडली में सूर्य से संबंधित दोष के कारण व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास की कमी आती है. ऐसा व्यक्ति अक्सर बड़े निर्णय नहीं ले पाता है. वह प्रत्येक काम के परिणाम को लेकर चिंतित रहता है. 
  • कुंडली में सूर्य यश एवं कीर्ति का कारक होता है, इसलिए जब कभी भी उससे जुड़े दोष होते हैं तो व्यक्ति को समाज में वो सम्मान नहीं मिल पाता है, जिसका वो अधिकारी होता है. ऐसे में उसके भीतर हताशा और क्रोध बढ़ता है. 
  • ज्योतिष के अनुसार सूर्य सौभाग्य और आरोग्य दोनों के देवता हैं. ऐसे में सूर्य से संबंधित दोष होने पर जहां गुडलक में कमी आती है, वहीं सूर्य से संबंधित रोग जैसे नेत्र और हृदय आदि से संबंधित समस्याओं के पैदा होने की आशंका बनी रहती है. 
  • सूर्य के कमजोर होने पर होने पर व्यक्ति को रोजी-रोजगार में भी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं. 

सूर्य के दोष दूर करने का अचूक उपाय 

Latest and Breaking News on NDTV
  • ज्योतिष के अनुसार सूर्य से संबंधित दोष को दूर करने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले सूर्योदय से पहले उठना प्रारंभ कर देना चाहिए. 
  • कुंडली में सूर्य को मजबूत बनाकर उसके शुभ फल पाने के लिए प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे में जल, रोली, अक्षत और लाल पुष्प मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए. 
  • ज्योतिष के अनुसार सूर्य की शुभता को पाने और उससे जुड़े दोष को दूर करने के लिए प्रतिदिन सूर्य चालीसा, सूर्याष्टकं, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और सूर्य देवता के मंत्र का जप करना अत्यंत ही प्रभावी माना गया है. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार सूर्य के शुभ फल पाने के लिए व्यक्ति को रविवार के दिन विधि-विधान से व्रत करना चाहिए. 
  • सूर्य का शुभ फल पाने के लिए व्यक्ति को अपने पिता का भूलकर भी अनादर नहीं करना चाहिए और उनकी हर प्रकार से सेवा और सम्मान करना चाहिए. 
  • कुंडली में सूर्य को मजबूत बनाने के लिए रविवार के दिन व्यक्ति को गुड़, गेहूं, तांबा और स्वर्ण का दान उत्तम माना गया है. ऐसे में आप अपनी क्षमता के अनुसार इस दान को रविवार के दिन दिन ढलने से पहले अवश्य करें. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com