सूर्य ने 17 अक्टूबर को कन्या राशि से निकल कर तुला राशि में प्रवेश कर चुका है. सूर्य के इस परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर असर पड़ता है. इसके अलावा कुछ दुर्लभ संयोग भी बने हैं, जो कुछ राशियों के लिए चुनौती बढ़ा सकते हैं. इससे करियर, धन और सेहत पर भी असर पड़ सकता है. इससे षडाष्टक योग भी बनेगा, जिससे इन राशियों को अगले एक महीने तक दुख-पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं षडाष्टक योग का असर किन राशियों पर पड़ रहा है और इसका उपाय क्या है?
वृषभ राशि
सूर्य और शनि के षडाष्टक योग का असर वृषभ राशि पर पड़ सकता है. इस परिवर्तन के चलते कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं. वृषभ राशि वालों को अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए. इसके अलावा आर्थिक मामलों में भी जल्दबाजी से बचें, निवेश करने के लिए सोच समझकर फैसला लें. इस दौरान सेहत का भी ध्यान रखें. ऐसे में शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए.
तुला राशि
तुला राशि वालों को भी सूर्य के परिवर्तन से असर पड़ सकता है. करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव भी हो सकता है. व्यापार करने वालों को सतर्क रहें. परिवार में भी सोच-समझकर बात करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों पर भी षडाष्टक योग का असर पड़ सकता है. ऐसे में प्रमोशन या करियर से जुड़े मामलों में देरी का सामना करना पड़ सकता है. अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं. उधार लेने या देने से बचें. लीगल मामलों में भाग दौड़ बढ़ सकती है. शनिवार के दिन शनि से संबंधित वस्तुओं का दान करें.
यह भी पढ़ें:- 'अपने विचारों पर ध्यान दें, वे शब्दों में बदल जाते हैं' गौर गोपाल दास के अनमोल विचार
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी मन का बोझ ढो रहे हैं? बीके शिवानी ने बताया हल्का और खुश रहने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं