Shani Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार 13 जुलाई, को शनि देव मकर राशि (Capricorn) में मार्गी होकर प्रवेश किए हैं. शनि देव को न्याय के देवता माना गया है. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक शनि देव (Shani Dev) की चाल बहुत धीमी होती है. जिस कारण किसी राशि में लंबी अवधि तक गोचर करते हैं. शनि का प्रभाव अन्य ग्रहों की अपेक्षा कहीं अधिक होता है. शनि देव की वक्री चाल 22 अक्टूबर तक रहेगा. वहीं 23 अक्टूबर से 17 जनवरी 2023 तक मार्गी अवस्था में संचरण करेंगे. शनि के इस राशि परिवर्तन से 3 लग्न राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है. आइए जानते हैं शनि के वक्री गोचर का मकर, कुंभ और मीन राशि पर प्रभाव.
शनि का मार्गी गोचर से इन 3 राशयों के लिए है खास | Shani gochar 2022 is special for these 3 zodiac signs
मकर (Capricorn)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर लग्न में शनि देव (Shani Dev) धन और लग्न के कारक माने जाते हैं. इस राशि में शनि देव शश नामक पंच महापुरुष योग का निर्माण कर रहे हैं. ऐसे में शनि वक्री की अवधि में इस राशि के जातकों का मनोबल ऊंचा रहेगा. सेहत अच्छी रहने की संभावना है. सामाजिक पतिष्ठा में वृद्धि होगी. साथ नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. हालांकि जिद्दी स्वभाव के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Guru Vakri 2022: गुरु ग्रह जल्द करेंगे वक्री, इन 3 राशियों के लिए अत्यंत शुभ, जानें क्या होगा असर
कुंभ (Aquarius)- शनि देव (Shani Dev) इस राशि में लग्नेश होकर परम राजयोग कारक हैं. शनि की वक्री के प्रभाव से इस राशि के संबंधित जातकों को खर्च में बढ़ोतरी होगी. दूर की यात्रा और घर से दूरी बनने के प्रबल आसार हैं. बिजनेस और रोजगार को लेकर विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है. शनि की दृष्टि दूसरे भाव पर भी पड़ रहा है. ऐसे में वाणी में कठोरता, परिवार में तनाव और अचानक धन-खर्च की संभावना रहेगी. हालांकि कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. इसके अलावा पिता का सानिध्य प्राप्त होगा. परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा. साल के अंत में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है.
मीन (Pisces)- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव मीन लग्न वालों के लिए शुभकारक साबित नहीं होते हैं. ये लग्न कुंडली में अपनी स्थति के अनुसार शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं. 13 जुलाई 2022 को हुए शनि के वक्री गोचर से आर्थिक लाभ की संभावना है. बिजनेस में विस्तार के लिए यह समय अनुकूल हो सकता है. साथ ही अचानक खर्च की संभावना भी है. इसके अलावा संतान को लेकर भी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. पठन-पाठन में अवरोध उत्पन्न हो सकता है. सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. मानसिक तनाव हो सकता है. पैर और पेट की समस्या परेशान कर सकती है. ऐसे में शनिवार को शाम के समय काले तिल में गुड़ मिलाकर चींटियों को खिला सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं