विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: अचानक कोई छुपा हुआ खर्च सामने आ सकता है, किसी सहकर्मी की नीयत पर संदेह होगा

Leo Tarot Card Horoscope 23 October:-Five of pentacles की ऊर्जा अचानक से आने वाले खर्चों के लिए पारिवारिक बजट में संशोधन करने की आवश्यकता, कला क्षेत्र में अपनी योजनाओं को गोपनीय बनाए रखने का प्रयास और दूसरों की गलत मंशा को समझने की बात लेकर आ सकती है.यह जानते हैं,सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: अचानक कोई छुपा हुआ खर्च सामने आ सकता है, किसी सहकर्मी की नीयत पर संदेह होगा
Leo Tarot Horoscope Today: सिंह राशि का राशिफल
(Photo Credit: NDTV)

Leo Tarot Card Horoscope 2026 Singh Tarot Card Rashifal: परिवार के किसी सदस्य के बदलते व्यवहार को लेकर चिंतित हो सकते हैं. घर की व्यवस्था बिगड़ने से भी सदस्य परेशानी महसूस करेंगे. किसी करीबी संबंधी के साथ हुए हादसे से विचलित होंगे. अचानक कोई छुपा हुआ खर्च सामने आने से चिंता बढ़ सकती है. इस समय इस खर्च को टालना मुश्किल होगा. पैसों की व्यवस्था के लिए परेशान होंगे. अनावश्यक और अनुपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंदों को बांट सकते हैं. जो चीज आपके लिए उपयोगी ना हो, उन्हें अन्य लोगों को बांटा जा सकता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद ना करें.चिंता बढ़ने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional:- कुछ छुपी हुई चुनौतियां सामने आने से कार्य की सफलता प्रभावित हो सकती है. उच्च अधिकारी से किसी सहकर्मी की नीयत पर संदेह व्यक्त कर सकते हैं. कलात्मक क्षेत्र में अपनी योजनाओं को समय से पहले साझा ना करें. इस समय किसी सहकर्मी की नजर आपकी सफलता और मान सम्मान पर हो सकती है. संभव है कि आपके कार्यों को नुकसान पहुंचाने की उसकी मंशा आपके लिए बड़ी चुनौती उत्पन्न कर दें. अपने आसपास के वातावरण और लोगों की गतिविधियों को अनदेखा न करें. किसी भी तरह की शंका या संदेह होने की स्थिति में पहले  उसकी पुष्टि होना आवश्यक है. यदि आवश्यक ना हो, तो कुछ कार्यों को कुछ समय के लिए डाला जा सकता है. 

स्वास्थ्य/Health:- क्षमता से अधिक कार्य न करें. इससे हाथ पैरों में कमजोरी और कंपन हो सकती है. रक्तचाप को बढ़ाने ना दें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- कम समय में अधिक धन कमाने के लालच में गलत कार्य का समर्थन न करें. सही तरीके से किया कमाया गया धन,मन को सुकून और शांति देगा. 

रिश्ते/Relationship:- जो लोग आपकी इज्जत भावनाओं के परवाह नहीं करते, उनके साथ रिश्ता बनाए रखना में पैसा खर्च न करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com