विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: कुछ स्थितियों से परेशान, नए शिक्षा संस्थान की शुरुआत पर विचार

Libra Tarot Card Horoscope 23 October: Judgement की ऊर्जा अपने कार्यों को व्यवस्थित करने में आने वाली रुकावट से परेशान, किसी नए शिक्षा संस्थान की शुरुआत पर विचार. जानिए तुला राशि जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: कुछ स्थितियों से परेशान, नए शिक्षा संस्थान की शुरुआत पर विचार
तुला राशि
file photo

Libra Tarot Card Horoscope 23 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: जीवन में कुछ परिवर्तन बार-बार होते नजर आएंगे. कुछ स्थितियों की पुनरावृत्ति परेशान कर सकती हैं.अपने लक्ष्य को लेकर सजग रहे. जीवन साथी के साथ रिश्ते में मतभेद बढ़ सकते हैं. सामने वाले की महत्वाकांक्षा काफी अधिक होने के कारण आपके साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल आ सकती है. इस स्थिति में कुछ समय एक दूसरे के साथ व्यतीत करें.संभव है, कि इससे रिश्ते में मधुरता आ जाए. परिवार के लोगों की मदद से कुछ पुराने विवादों को सुलझा सकते हैं.

व्यावसायिक/ Professional

किसी शिक्षा संस्थान की शुरुआत पर विचार करेंगे.पूर्व के अच्छे अनुभव से इस संस्थान को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं. परिवार के कुछ अनुभवी लोगों को इस योजना में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों को व्यवस्थित करने के प्रयास में थोड़ी मुश्किल में आ सकती है. इस स्थिति में अपने प्रयासों में तेजी लाएं. यदि कोई बाधा बार-बार आपके कार्यों में आ रही है. तो पहले उस स्थिति को समझने का प्रयास करें. संभव है, कि आपकी किसी गड़बड़ी के कारण वह बाधा उत्पन्न हो रही हो.

स्वास्थ्य/Health

परिवार में किसी छोटे बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं. बार-बार बीमार पड़ने के कारण उसकी शारीरिक स्थिति पहले से खराब होती नजर आएगी.

आर्थिक स्थिति/Finance

पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए. रखें उधार दिए धन का हिसाब-किताब सही रखें.

रिश्ते/Relationship

परिवार के किसी सदस्य के साथ छोटी सी बात को लेकर अच्छी खासी बहस हो सकती है. इस बहस को शांत करने के लिए सामने वाले से माफी मांग सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com