Budhaditya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक हर ग्रह की भूमिका अलग-अलग होती है. जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है या अन्य ग्रहों के साथ युति करता है तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है. ज्योतिष के मुताबिक बीते 2 जुलाई 2022 को मिथुन राशि (Gemini) में बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) का निर्माण हुआ है. वैसे तो इस बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जो सबसे अधिक प्रभावित होंगी. आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि बुधादित्य राज योग (Budhaditya Raj Yog) से किन राशियों को जबरदस्त धन लाभ का प्रबल योग है.
बुधादित्य राज योग से 3 राशियों को हो सकता है धन लाभ | 3 zodiac signs can benefit from Budhaditya Raj Yog
वृषभ (Taurus)- इस राशि के लिए बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल वृषभ राशि के दूसरे भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है. दूसरा भाव धन और वाणी का होता है. इस योग के प्रभाव से बिजनेस या किसी अन्य स्रोत से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. साथ ही किसी जगह पर फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. इस समय वाहन और प्रॉपर्टी की खरीदारी का मन बना सकते हैं. इसके अलावा बिजनेस में आर्थिक निवेश भी कर सकते हैं. राजनीति में सफलता का योग बन रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सिंह (Leo)- बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. इस राशि के जातकों की कुंडली के 11 वें भाव में बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है. 11वां भाव आय और लाभ का स्थान होता है. ऐसे में बुधादित्य योग के प्रभाव से आमदनी में वृद्धि हो सकती है. साथ ही आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. धन अर्जन करने में सफलता मिल सकती है. बिजनेस में नई डील पक्की हो सकती है.
कन्या (Virgo)- ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक इस राशि के दशम भाव में बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) का निर्माण हुआ है. इस भाव को जॉब और बिजनेस का कारक माना जाता है. इस दौरान सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा हासिल होगी. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. संबव है जॉब में आपका प्रमोशन भी हो जाए. साथ ही इस दौरान बिजनेस में कार्य का विस्तार होगा. जससे आर्थिक लाभ का योग बनेगा. राजनीति में सफलता मिल सकती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं