विज्ञापन

6 नवंबर तक मेष समेत इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ, शुक्रादित्य योग से खुलेंगे धनलाभ और तरक्की के द्वार

17 अक्तूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हो गया है. ये योग 6 नवंबर तक रहेगा. इससे मेष समेत 3 राशियों को लाभ देखने को मिल सकता है.

6 नवंबर तक मेष समेत इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ, शुक्रादित्य योग से खुलेंगे धनलाभ और तरक्की के द्वार
शुक्रादित्य राजयोग 2026
Photo Credit: NDTV

Shukraditya Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल पर चाल परिवर्तन करते हैं. ये ग्रह दूसरे ग्रह से मिलकर कुछ योग का निर्माण करते हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है. ज्योतिष गणना के अनुसार 17 अक्तूबर को ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह ने तुला राशि में प्रवेश किया था. इस राशि में पहले से शुक्र मौजूद थे जिसके कारण शुक्रादित्य योग का निर्माण हुआ. ये योग 6 नवंबर तक बना रहेगा. इस योग से 3 राशियों के जातकों को खूब लाभ हो सकता है. किसी को करियर में तरक्की हो सकती है तो कुछ को धनलाभ हो सकता है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...

1. मेष राशि

शुक्रादित्य राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है. इस योग से नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. साथ ही कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ भी की जा सकती है. नए अवसर भी प्राप्त होंगे जिससे पैसों की स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. इसके अलावा अगर आपके प्रेम जीवन में काफी विवाद चल रहे हैं तो वो दूर होंगे और प्यार की मिठास घुलेगी.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की किस दीवार पर कौन सा रंग नहीं करना चाहिए? पूजा घर से बाथरूम तक जानें वास्तु के नियम

2. तुला राशि

तुला राशि के जातकों को भी 6 नवंबर तक शुक्रादित्य योग सेे लाभ होगा. इससे धनलाभ हो सकता है जिससे आर्थिक मामले में बेहतरीन सुधार देखने को मिल सकता है. साथ ही अगर आपका कोई काम बहुत समय से अटका हुआ है तो वो पूरे हो सकते हैं. नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य मेंं काफी फायदेमंद साबित होंगे. इसके अलावा आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी और पॉजिटिविटी बढ़ेगी.

3. धनु राशि

शुक्रादित्य योग धनु राशि के जातकों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जा रहा है. कार्यक्षेत्र में स्थितियां पहले से बेहतर हो सकती हैं और पदोन्नति के भी योग बन सकते हैंं. आपका अटका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है जिससे फाइनेंनशियल स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं उनको नया जॉब ऑफर प्राप्त हो सकता है. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेेगा.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: एकादशी का पारण कितने बजे तक करें? जानें पापांकुशा एकादशी व्रत खोलने की सही विधि

यह भी पढ़ें: पूजा करते समय जम्हाई आना शुभ होता या अशुभ? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया पूजा करते हुए उबासी आने का मतलब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com