जब भी शनि महाराज अपनी चाल बदलते हैं, तो उसका असर सभी बारह राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है. किसी पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है, तो किसी को ढैय्या का सामना करना पड़ता है. आने वाले समय में यानी 3 जून 2027 को शनि देव एक बड़ा राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिससे वे मेष राशि में कदम रखेंगे. शनि की इस हलचल से कुछ खास राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जो साल 2027 से लेकर 2030 तक चलेंगे. आने वाले सालों में किन लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं.
इन राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या:
जब 3 जून 2027 को शनि देव मेष राशि में पहुंचेंगे, तब मुख्य रूप से कन्या और मकर राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी, जिसका असर साल 2027 से 2030 के बीच इन दोनों राशियों के कामकाज, सेहत और घर-परिवार पर पड़ सकता है.
हालांकि, डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि ढैय्या का मतलब सिर्फ मुश्किलें नहीं होता. अगर आपकी कुंडली में बाकी ग्रहों की स्थिति मजबूत है, तो यही समय आपको बहुत कुछ सिखाकर और सफलता दिलाकर भी जा सकता है.
साल 2027 से 2030 के बीच कब-कब बदलेगी शनि की चाल?
शनि देव एक ही सीध में नहीं चलते, बल्कि समय-समय पर वक्री और मार्गी होते हैं, इसी वजह से ढैय्या का प्रभाव बीच-बीच में थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है,
3 जून 2027 को शनि मीन राशि से निकलकर मेष में आएंगे, जिससे कन्या और मकर राशि पर ढैय्या शुरू होगी. वहीं, 20 अक्टूबर 2027 को शनि उल्टी चाल चलते हुए वापस मीन राशि में लौटेंगे, जिससे कुछ महीनों के लिए राहत मिल जाएगी. 23 फरवरी 2028 को शनि फिर से सीधी चाल चलकर मेष राशि में आएंगे और ढैय्या का प्रभाव दोबारा शुरू हो जाएगा. बात करें 8 अगस्त 2029 कि तो शनि मेष से निकलकर वृषभ राशि में जाएंगे, जिससे कुछ समय के लिए मुक्ति मिलेगी. 5 अक्टूबर 2029 को वक्री होने के कारण शनि फिर से मेष राशि में लौटेंगे और असर दोबारा दिखने लगेगा. 17 अप्रैल 2030 इस तारीख को शनि पूरी तरह से वृषभ राशि में चले जाएंगे और कन्या व मकर राशि वालों को ढैय्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा.
इस दौरान क्या खास सावधानियां रखें?
- कहीं भी बड़ा निवेश या पैसा लगाने से पहले सौ बार सोचें, किसी समझदार की सलाह जरूर लें.
- सहकर्मियों या बॉस के साथ किसी भी तरह के झगड़े या वाद-विवाद से दूर रहें.
- गाड़ी थोड़ा ध्यान से चलाएं, जल्दबाजी करने से बचें.
- किसी भी काम को पूरा करने के लिए गलत या शॉर्टकट रास्ते न अपनाएं, वरना भारी नुकसान हो सकता है.
- हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने की गलती बिल्कुल न करें.
इसे भी पढ़ें: इन 2 मूलांक वाले लोगों की मीठी बातों में फंस जाते हैं सब, कहीं आप भी तो नहीं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं