विज्ञापन

Mangal Gochar 2026: 12 नवंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे मंगल, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर, किसे मिलेंगे शुभ परिणाम

12 नवंबर 2026 को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां वे 11 जनवरी 2027 तक रहेंगे. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा.

Mangal Gochar 2026: 12 नवंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे मंगल, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर, किसे मिलेंगे शुभ परिणाम
मंगल गोचर का प्रभाव
Photo Credit: NDTV

Mangal Gochar Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद राशि परिवर्तन करता है. ऐसे में 12 नवंबर 2026 को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां वे 11 जनवरी 2027 तक रहेंगे.  ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और कर्मठता का कारक माना जाता है. साथ ही सिंह राशि सूर्य की राशि है और सूर्य मंगल के मित्र माने जाते हैं. ऐसे में ये गोचर कई राशियों के लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और कर्मक्षेत्र में प्रगति लेकर आ सकता है. हालांकि कुछ राशियों को क्रोध, जल्दबाजी और संबंधों में तनाव से बचने की सलाह दी गई है. आज हम आपको मंगल गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं किसे शुभ परिणाम मिलेगा. इसकी जानकारी @astrosanjeevb नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

मेष राशि

मंगल मेष राशि के स्वामी हैं और पांचवें भाव में गोचर करेंगे. इस दौरान इस राशि के जातकों की रचनात्मकता, प्रेम संंबंध, शिक्षा और संतान से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. हालांकि जल्दबाजी और आक्रामक व्यवहार से बचना होगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई या करियर की दिशा बदलने का मन बन सकता है. हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा.

वृषभ राशि

मंगल चौथे भाव में गोचर करेंगे, जो सुख, माता और संपत्ति का भाव माना जाता है. भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजनाा बना सकते हैं. घरेलू माहौल में गुस्से की वजह से तनाव बढ़ सकता है. माता का आशीर्वाद और बड़ों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी.

मिथुन राशि

मंगल तीसरे भाव में आने से साहस, आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी. छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे. छोटी धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. मंगलवार को हनुमान मंदिर में गुड़-चना अर्पित करना शुभ रहेगा.

कर्क राशि

मंगल दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जो धन, वाणी और परिवार का भाव होता है. खर्च बढ़ सकता है और बोलचाल में कठोरता आने की आशंका है. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: November Vivah Muhurat 2026: नवंबर 2026 में कब बजेगी शहनाई? देखें शादी के शुभ मुहूर्त और विवाह की तारीखें

सिंह राशि

मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और साहस बढ़ेगा. आत्मविश्वास कहीं अहंकार या दुस्साहस में न बदल जाए, इसका ध्यान रखना होगा. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. मंगलवार और रविवार को हनुमान जी की पूजा करना लाभ देगा.

कन्या राशि

मंगल बारहवें भाव में रहेंगे. विदेश से जुड़े कार्य, मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी और विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक विवादों से दूर रहेंय. नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें.

तुला राशि

मंगल आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति के योग बनेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. बड़े भाई-बहनों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना है.

वृश्चिक राशि

मंगल आपके दसवें भाव में आएंगे, जो करियर और कर्मक्षेत्र का घर माना जाता है. नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने के संकेत हैं. अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे. नई जिम्मेदारियां मिलने से सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है.

धनु राशि

मंगल आपके नवम भाव में गोचर करेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. तीर्थ यात्रा और लंबी यात्राओं के योग बन सकते हैं. गुरुजनों का सम्मान और उनका मार्गदर्शन इस समय खास लाभ देगा.

मकर राशि

मंगल अष्टम भाव में गोचर करेंगे, इसलिए क्रोध और जल्दबाजी से बचना बेहद जरूरी है. स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्कता बरतनेे की सलाह दी गई है. हनुमान जी की उपासना करें.

कुंभ राशि

मंगल सातवें भाव में रहेंगे, जिससे व्यापारिक साझेदारी और वैवाहिक जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाकर चलना जरूरी होगा. व्यापार में विस्तार और नए अवसर मिलने के योग बन सकते हैं.

मीन राशि

मंगल छठे भाव में गोचर करेंगे, जो शत्रु, प्रतियोगिता और संघर्ष का भाव माना जाता है. विरोधियों पर विजय मिलने की संभावना है. हालांकि कर्ज और अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah: तुलसी विवाह कब है, 20 या 21 नवंबर? जानें सही तिथि और घर पर कैसे कराएं तुलसी विवाह

यह भी पढ़ें: पैसा आता है लेकिन टिकता नहीं? वास्तु की ये 5 गलतियां बन सकती हैं वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mangal Gochar, Faith News, Astrology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com