विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2022

Phalguna Purnima 2022: मान्यताओं के अनुसार इस तरह जुड़े हैं फाल्गुन पूर्णिमा और होलिका दहन, जानें तिथि और दोनों का संबंध 

Phalguna Purnima 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पुर्णिमा का बहुत महत्व है. माना जाता है कि इस विशेष कारण के चलते होलिका दहन और फाल्गुन पुर्णिमा एक-दूसरे से संबंधित हैं.

Phalguna Purnima 2022: मान्यताओं के अनुसार इस तरह जुड़े हैं फाल्गुन पूर्णिमा और होलिका दहन, जानें तिथि और दोनों का संबंध 
Phalguna Purnima और होलिका दहन की तिथि और संबद्ध जानें यहां.

Phalguna Purnima 2022: हर महीने में शुक्ल पक्ष के 15वें दिन को हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पुर्णिमा का दिन माना जाता है. कहते हैं इस दिन चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. यूं तो पुर्णिमा हर माह आती है लेकिन इस महीने फाल्गुन पुर्णिमा है, इसलिए इसका विशेष महत्व माना जा रहा है. फाल्गुन पुर्णिमा (Phalguna Purnima 2022) के विशेष महत्व का कारण है इसका होलिका दहन (Holika Dahan) से संबंधित होना. आइए जानें इस माह फाल्गुन पुर्णिमा का होलिका दहन से किस तरह संबंध है.

फाल्गुन पुर्णिमा होलिका दहन से कैसे संबंधित है 

होली से जुड़ी सबसे प्रचलित पौराणिक कथा राजा हिरण्यकश्यप, प्रहलाद और होलिका से जुड़ी है. माना जाता है कि विष्णु भक्त होने के चलते प्रहलाद को उसी के पिता हिरण्यकश्यप मारना चाहते हैं. हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका (Holika) को, जिसे अग्नि से न जलने का वरदान था, प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठने के लिए कहा था. पौराणिक कथाओं के अनुसार, होलिका फाल्गुन पुर्णिमा की रात को प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर जलती हुई लकड़ियों के बीच जाकर बैठ गई थी. इसी के चलते हर वर्ष फाल्गुन पुर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है. 


फाल्गुन पुर्णिमा और होलिका दहन तिथि 

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस माह फाल्गुन पुर्णिमा का 17 मार्च के दिन है. फाल्गुन पुर्णिमा 17 मार्च दोपहर 1 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 18 मार्च दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी. 

वहीं, होलिका दहन 17 मार्च को है. मान्यता के अनुसार इस दिन फाल्गुन पुर्णिमा का व्रत करने वाले लोगों को 18 मार्च के दिन ही दान आदि करना होगा. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
आज है नवरात्रि का चौथा दिन, यहां जानें मां कूष्मांडा की पूजा विधि, मंत्र, आरती और भोग
Phalguna Purnima 2022: मान्यताओं के अनुसार इस तरह जुड़े हैं फाल्गुन पूर्णिमा और होलिका दहन, जानें तिथि और दोनों का संबंध 
कब है जन्माष्टमी, जानिए  किस समय मनाया जाएगा बाल गोपाल का जन्मोत्सव, तारीख, मुहूर्त, मंत्र और भोग
Next Article
कब है जन्माष्टमी, जानिए किस समय मनाया जाएगा बाल गोपाल का जन्मोत्सव, तारीख, मुहूर्त, मंत्र और भोग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com