हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में कभी धन की कमी न हो और उसे सुख-समृद्धि के साथ आगे बढ़ने के मौके मिलें. कई लोग भविष्य में आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, यह जानने के लिए कुंडली दिखाते हैं. वहीं, हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की लकीरों को देखकर भी धन और करियर से जुड़े संकेत जानने की मान्यता है. कहा जाता है कि हथेली में मौजूद कुछ खास रेखाएं व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और तरक्की की ओर इशारा करती हैं. इनमें धन रेखा को भी खास माना गया है. ज्योतिषाचार्य आचार्य मदन मोहन के अनुसार, हथेली में धन रेखा की बनावट और उसकी स्थिति से जुड़े कुछ संकेत बताए गए हैं. आइए जानते हैं कि यह रेखा कहां होती है और इससे क्या संकेत मिलते हैं.
हथेली में कहां होती है धन रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में धन रेखा की स्थिति हर व्यक्ति के हाथ में एक जैसी नहीं होती है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, बुध पर्वत यानी छोटी उंगली के नीचे वााले हिस्से में मौजूद खड़ी रेखा को धन से जोड़कर देखा जाता है. वहीं, कुछ मान्यताओं में मध्यमा उंगली के नीचे स्थित शनि पर्वत तक जाने वाली रेखा को भी धन और समृद्धि से संबंधित माना जाता है. कई बार यह रेखा जीवन रेखा या मस्तिष्क रेखा से निकलतीी हुई दिखाई देती है. हस्तरेखा शास्त्र में ऐसी बनावट को धन योग से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, हथेली की रेखााओं को लेकर अलग-अलग मान्यताएं भी प्रचलित हैं.
साफ और गहरी धन रेखा क्या देती है संकेत?
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में धन रेखा साफ और गहरीी दिखाई देती है तो इसे अच्छी आर्थिक स्थिति का संकेत माना जाता है. मान्यता है कि ऐसे लोग अपने फैैसलों और मेहनत के दम पर धन कमाने में सफल हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- घर पर नीम और आम के पत्तों की तोरण क्यों लगाई जाती है? जानें इसका धार्मिक महत्व
धन रेखा से त्रिकोण बनना माना जाता है शुभ
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर धन रेखा के कटने या दूसरी रेखाओं से मिलने पर हथेेली में त्रिकोण जैसी आकृति बनती है तो इसे धन संचय से जोड़करर देखा जाता है. मान्यता है कि ऐसे लोगों के पास धन टिकने और आर्थिक मजबूतीी आने के योग हो सकते हैं.
धन रेखा से ऊपर जाती रेखा का क्या है मतलब
अगर धन रेखा से कोई दूसरी रेखा निकलकर ऊपर की ओर जाती दिखााई दे तो इसे मेहनत और करियर में तरक्की का संकेत माना जाता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, ऐसी बनाावट वाले लोगों को जीवन में प्रयासों के जरिए सफलता और संपत्तिि हासिल होने के संकेत मिलते हैं.
ये भी पढ़ें- घर के अंदर घड़ी कहां टांगनी चाहिए? एस्ट्रोलॉजर अरुण पंडित ने बताया किन दिशाओं में घड़ी लगाने से बचें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं