दिवाली आने वाली है और लोगों ने अपने घर को सजाना भी शुरू कर दिया है. दिवाली पर घर के मेन डोर पर बंदनवार भी बांधा जाता है, जो बाजार में महंगा मिलता है. हिंदू धर्म में घर के दरवाजे पर बंदनवार या तोरण लगाने की परंपरा बहुत पुरानी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अलग-अलग पेड़ों के पत्तों से बने बंदनवार का अपना अलग महत्व होता है. तोरण लगाने से घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति का वातावरण बना रहता है. यूट्यूब पर @ShriNarayanMaharajJi नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में बंदनवार यानी तोरण का धार्मिक महत्व बताया गया है.
इस वीडियो में बताया गया कि हिंदू धर्म में तोरण का बहुत महत्व होता है. तोरण 4 अलग-अलग तरह के पत्ते को होता है. पहले आम का पत्ता, दूसरा पीपल का पत्ता, तीसरा नीम का पत्ता और चौथा आम और पीपल के पत्तों दोनों का बंदनवार.
आम के पत्तों का बंदनवार
आम के पत्तों का तोरण पूर्णिमा के दिन लगाना शुभ माना जाता है. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, क्योंकि लोग पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ, सत्यनारायण कथा और अन्य शुभ कार्य करते हैं. इस दिन आम के पत्तों का तोरण लगाना शुभ माना जाता है.
पीपल के पत्तों का तोरण
पीपल के पत्तों का बंदनवार अमावस्या से एक दिन पहले लगाया जाता है. अगले दिन इसे हटाकर किसी उचित स्थान पर रख दिया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से पितरों की शांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.
नीम के पत्ते का तोरण
चैत्र मास में नीम के पत्तों का बंदनवार लगाने की परंपरा कई जगह अपनाई जाती है. मान्यता है कि नीम के पत्ते घर के वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं. इसे स्वास्थ्य और रोगों से सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. इसलिए देवी-देवताओं के मंदिरों और घरों के प्रवेश द्वार पर भी नीम की डालियां लगाई जाती हैं.
आम और पीपल
कई परंपराओं में आम और पीपल के पत्तों को मिलाकर भी तोरण बनाया जाता है. इसे घर के मेन गेट पर लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और नेगेटिविटी से बचाव होता है. कई लोग इसे शुभ ऊर्जा और मानसिक शांति का प्रतीक मानते हैं.
यह भी पढ़ें:- सबसे भाग्यशाली हस्त रेखा कौन सी है? जानें हाथ में कौन सी रेखा अच्छी होती है
यह भी पढ़ें:- हथेली में V का निशान होने का क्या मतलब है? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जानिए इसका महत्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं