हाथ की रेखाएं और अलग-अलग उभार यूं ही नहीं होते, इनका सीधा कनेक्शन इंसान के नेचर, करियर और आने वाले कल से जोड़ा जाता है. जब बात लाइफ में डिसिप्लिन, कड़ी मेहनत और कामयाबी की हो, तो हथेली पर शनि पर्वत का रोल सबसे ऊपर माना जाता है. इस जगह पर अगर सही उभार हो या कुछ खास निशान बन जाएं, तो समझो इंसान की किस्मत और तरक्की के कई बड़े राज खुलने वाले हैं.
अगर आपकी भी हथेली में कुछ ऐसा निशान है और आप जानना चाहते हैं कि हथेली में शनि की सही जगह कौन सी है और इस पर बनने वाले त्रिकोण या चौकोर निशान जिंदगी पर क्या असर डालते हैं, तो पूरी स्टोरी जरूर पढ़ें.
शनि पर्वत, कहां होता है और कैसे पहचानें?
हस्तरेखा के जानकारों की मानें तो हमारी बीच वाली उंगली के ठीक नीचे जो हिस्सा हल्का सा उभरा हुआ होता है, वही शनि पर्वत कहलाता है. आपकी हथेली पर मौजूग यह स्थान सीधे तौर पर यह तय करता है कि इंसान अपनी लाइफ और काम को लेकर कितना सीरियस है.
पहचान कैसे करें?
अगर बीच वाली उंगली के नीचे का यह एरिया एकदम पिचकने के बजाय संतुलित और साफ-सुथरा उठा हुआ है, तो इसे ज्योतिष में बहुत शानदार माना जाता है.
शनि पर्वत के खास निशान क्या कहते हैं?
त्रिकोण:
अगर शनि वाले इलाके पर आपको कोई त्रिकोण बनता हुआ दिख जाए, तो हस्तरेखा में इसे बहुत ही लकी माना जाता है. यह इस बात का इशारा है कि इंसान अपनी जबरदस्त मेहनत के दम पर समाज में एक अलग पहचान बनाएगा. कई पुरानी मान्यताओं में इसे ताबड़तोड़ आर्थिक तरक्की और सरकारी या बड़े सेक्टर में झंडे गाड़ने की संभावनाओं से भी जोड़कर देखा जाता है.
वर्ग या चौकोर:
शनि पर्वत पर चौकोर का होना एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करता है.ऐसा माना जाता है कि यह बॉक्स इंसान को जिंदगी के बड़े उतार-चढ़ाव और मुश्किलों से बचाता है, साथ ही करियर में लगातार आगे बढ़ने के मौके दिलाता है. कुछ अनुभवी ज्योतिषियों का तो यह भी मानना है कि जिन लोगों के हाथ में ऐसा निशान होता है, वे थोड़ी कम उम्र में ही लाइफ में काफी बड़ी अचीवमेंट्स अपने नाम कर लेते हैं.
इसे भी पढ़ें: हथेली पर ऐसा X का निशान है? जानें क्या है इसका मतलब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं