विज्ञापन

नाखूनों पर बने ये निशान हैं शुभ या अशुभ? तुरंत देखें

क्या आपके भी नाखूनों पर बने हैं ये निशान? अगर हाँ, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

नाखूनों पर बने ये निशान हैं शुभ या अशुभ? तुरंत देखें
क्या आपके ग्रह मजबूत हैं?
NDTV

क्या आपने कभी गौर किया है कि हमारे शरीर के छोटे-छोटे हिस्से भी हमारे भाग्य और भविष्य के कई राज खोल देते हैं? आज हम बात करेंगे नाखूनों के बारे में, जी हां, वही हाथ के नाखून, जिन पर हम रोजाना शायद ही कभी ध्यान देते हैं. हमारे नाखूनों का आकार, रंग और रूप हमें यह बता देता है कि हमारी कुंडली में कौन सा ग्रह कमजोर चल रहा है और उसका हमारे जीवन पर क्या असर पड़ रहा है.

चलिए फिर देर किस बात की है किस ग्रह के कमजोर होने पर नाखून कैसे दिखते हैं और उससे बचने के लिए हमें क्या छोटे-छोटे उपाय करने चाहिए.

बुध ग्रह:

बुध हमारी बुद्धि, बातचीत के तरीके और बिजनेस का कारक माना जाता है, अगर किसी के हाथ की उंगलियों के नाखून गोल आकार के हैं या उनमें हल्का सा हरापन दिखाई देता है, तो समझ लीजिए कि कुंडली में बुध कमजोर है. ऐसे लोगों को पढ़ाई-लिखाई में अक्सर रुकावटों का सामना करना पड़ता है. व्यापार में घाटा या पैसे से जुड़ी दिक्कतें परेशान करने लगती हैं. ऐसे में हर बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें और गाय को हरा चारा खिलाएं. भगवान गणेश की पूजा करें और 'ओम बुं बुधाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.

राहु ग्रह:

अगर बिना किसी चोट के भी नाखून नीले पड़ने लगें या नाखून बहुत चौड़े, थोड़े झुके हुए, टेढ़े-मेढ़े और किसी पुराने सिक्के जैसे रंग के दिखें, तो यह कमजोर राहु की निशानी है. राहु के कमजोर होने पर व्यक्ति के मन में हमेशा एक अजीब सा अज्ञात डर बना रहता है. बिना बात के कन्फ्यूजन रहती है जिससे सही समय पर सही फैसला लेना मुश्किल हो जाता है, जिसका असर सेहत पर भी पड़ता है, जैसे खून या मांसपेशियों से जुड़ी दिक्कतें. रोजाना 'ओम रां राहवे नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें, इसके अलावा, शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाएं.

शुक्र ग्रह:

अगर हाथ के नाखून बहुत छोटे-छोटे हैं और उनका रंग एकदम सफेद नजर आता है, तो यह कमजोर शुक्र का संकेत है. ऐसे जातकों को शादीशुदा जिंदगी में अनबन या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जीवन में सुख सुविधाओं की कमी खलने लगती है और आर्थिक तंगी भी घेर सकती है. शुक्रवार के दिन सफेद चीजों जैसे दूध, दही या चीनी का दान करें. शुक्रवार को गुलाबी रंग के कपड़े पहनना भी बहुत फायदेमंद होता है और 'ओम शुं शुक्राय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.

बृहस्पति / गुरु ग्रह:

अगर नाखून बहुत ज्यादा छोटे और पीले रंग के हों, या फिर बहुत लंबे और चमकते हुए सोने जैसे रंग के दिखाई दें, तो यह कमजोर बृहस्पति का संकेत है. इससे करियर में बार-बार रुकावटें आती हैं और लाख कोशिशों के बाद भी किस्मत का साथ नहीं मिलता. शादी में देरी या वैवाहिक जीवन में तनाव जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं. गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुएं जैसे पीले कपड़े, चने की दाल या केले का दान करें. नहाने के पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करना और पीले वस्त्र पहनना बहुत शुभ रहता है.

केतु ग्रह:

नाखून बहुत ज्यादा लंबे, पतले और कसैले या फिर चितकबरे नजर आएं, तो यह केतु के कमजोर होने की निशानी है. इसके प्रभाव से व्यक्ति का भाग्य कमजोर पड़ने लगता है, दिमाग में हमेशा असमंजस की स्थिति रहती है और मानसिक भ्रम के कारण फैसले गलत हो जाते हैं. भगवान गणेश की पूजा करके उन्हें घास अर्पित करें. काले या किसी भी आवारा कुत्ते को रोटी खिलाना इस दोष को दूर करता है साथ ही 'ओम कें केतवे नमः' का 108 बार जाप करें.

शनि ग्रह:

किसी व्यक्ति के नाखून नॉर्मल आकार के हैं लेकिन उनमें हल्का सा कालापन दिखाई देता है, तो यह शनि के खिलाफ होने का संकेत हो सकता है. शनि के कमजोर होने पर व्यक्ति को हर काम में बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है. इंसान जी तोड़ मेहनत करता है, लेकिन उसके मुकाबले सफलता या फल बहुत देर से और कम मिलता है.शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को काले तिल, काले वस्त्र या काला छाता दान करें. शनि मंदिर जाकर सरसों का तेल चढ़ाएं और 'ओम शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें.

इसे भी पढ़ें: क्या मन हमेशा परेशान रहता है? बीके शिवानी ने बताया मन की डिस्टर्बेंस कंट्रोल करने का 1 पावरफुल तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palmistry, Hasthrekha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com