विज्ञापन

Palmistry: हथेली में ऐसी शनि रेखा होना माना जाता है बेहद शुभ, धन-दौलत और तरक्की के मिलते हैं संकेत

Shani Rekha in Hand: हस्तरेखा शास्त्र में स्पष्ट और बिना कटी शनि रेखा को शुभ माना जाता है. आचार्य मदन मोहन से जानिए हथेली में यह रेखा कहां होती है और इसके आधार पर धन, करियर व सफलता से जुड़े क्या संकेत मिलते हैं.

Palmistry: हथेली में ऐसी शनि रेखा होना माना जाता है बेहद शुभ, धन-दौलत और तरक्की के मिलते हैं संकेत
हथेली में कहां होती है शनि रेखा?
ndtv

हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की अलग-अलग रेखाओं को व्यक्ति के जीवन, स्वभाव, करियर और आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है. जीवन रेखा, हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आप शनि रेखा के बारे में जानते हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में साफ और स्पष्ट शनि रेखा होना शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि ऐसी रेखा वाले लोगों को जीवन में धन, सुख-सुविधाएं और करियर में तरक्की मिल सकती है. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं कि शनि रेखा हथेली में कहां होती है और यह व्यक्ति के जीवन के बारे में क्या संकेत देती है.

हथेली में कहां होती है शनि रेखा?

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, शनि रेखा को भाग्य रेखा के नाम से भी जाना जाता है. यह हथेली के निचले हिस्से से शुरू होकर मध्यमा उंगली के नीचे मौजूद शनिि पर्वत की ओर जाती है. मध्यमा उंगली के ठीक नीचे वाले स्थान को शनि पर्वत कहा जाता है. हस्तरेखा शास्त्र में इस रेखा की बनावट, गहराई और स्पष्टता को काफी महत्वपूर्ण माना गया है.

साफ और स्पष्ट शनि रेखा देती है ये संकेत

हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं के मुताबिक, जिन लोगों की हथेली में शनि रेखा साफ और बिना कटी हुई होती है, उन्हें भाग्यशाली माना जाता है. ऐसी रेखा को करिियर में सफलता, आर्थिक मजबूती और जीवन में सुख-सुविधाएं मिलने का संकेत मााना जाता है. कहा जाता है कि ऐसे लोग मेहनती, ईमानदार और न्यायप्रिय स्वभाव के होते हैं. ये अपने काम और रििश्तों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं. मान्यता है कि इन्हें करियर में ऊंचा पद मििलने और बड़े अधिकारीी बनने के अवसर भी मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- हाथ में कौन सी होती है भाग्य रेखा, जो बताती है शादी के बाद चमकती है किस्मत या बढ़ती हैं दूरियां

कटी या हल्की शनि रेखा का क्या है मतलब

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि अगर हथेली में शनि रेखा हल्की, टूटी हुई या दूसरी रेखाओं से कटी हुई दिखाई देती है तो इसे जीवन में संघर्ष का संकेत माना जाता है. ऐसीी रेखा वाले लोगों को सफलता मिलने में देरी हो सकती है और अपने लक्ष्य तक पहुंचनेे के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.

शनि रेखा वाले लोगों को क्या करना चाहिए?

हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार शनि से जुड़े शुभ फल पाने के लिए व्यक्ति को ईमानदारी, अनुुशासन और अच्छे कर्मों पर ध्यान देना चाहिए. आचार्य मदन मोहन की सलााह है कि ऐसे लोगों को मांस-मदिरा के सेवन से बचना चाहिए. हालांकि, हथेली की रेेखाओं के आधार पर धन या सफलता की गारंटी नहीं दी जा सकती है. इन्हें पारंपरिक हस्तरेखाा मान्यताओं के रूप में ही देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें- हथेली में ये त्रिकोण दिखे तो चमक सकती है किस्मत, जानें हाथ की रेखाओं में छुपे त्रिभुज उसका अर्थ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palmistry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com