विज्ञापन

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज, भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें पूजा का सही समय

इस महीने की गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज यानी 27 नवंबर शुक्रवार को रखा जाएगा. इस दिन भक्त व्रत रखकर गणपति की पूजा करते हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा करते हैं. लेकिन इस दिन कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए. यहां जानिए संकष्टी चतुर्थी पर क्या नहीं करना चाहिए?

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज, भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें पूजा का सही समय
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत
file photo

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है. किसी भी शुभ काम की शुरुआत करते समय सबसे पहले गणपति की पूजा से की जाती है. हर महीने आने वाली संकष्टी चतुर्थी का भी विशेष धार्मिक महत्व है. इस दिन भक्त भगवान गणेश के लिए व्रत रखते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है. इस महीने की गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज यानी 27 नवंबर शुक्रवार को रखा जाएगा. भक्त व्रत रखकर गणपति की पूजा करते हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा करते हैं. लेकिन इस दौरान कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए. चलिए आपको बताते हैं गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत पूजा विधि, समय और क्या नहीं करना चाहिए?

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का धार्मिक महत्व

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. गणपति को विघ्नहर्ता कहा जाता है इसलिए भक्त उनकी पूजा करके जीवन की बाधाओं से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पााठ करने का विशेष महत्व बताया गया है.

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें. 
  • पूजा में शुद्ध और ताजे फूल, फल और मिठाइयों का उपयोग करें.
  • सात्विक भोजन ग्रहण करें.
  • भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें.
  • भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें और गणेश चालीसा या व्रत कथा का पाठ करें.
  • शाम को भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें. चंद्र दर्शन के बाद चंद्रमा को जल और दूध मिलाकर अर्घ्य दें.
Latest and Breaking News on NDTV

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • इस दिन मांस, मछली, अंडा, प्याज, लहसुन और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • व्रत का संकल्प लेने के बाद उसे बीच में न तोड़ें. 
  • व्रत रखने वाले भक्त अनाज और साधारण नमक का सेवन करने से बचें. व्रत के दौरान फलाहार ग्रहण कर सकते हैं.
  • किसी से झगड़ा न करें और मन में क्रोध, ईर्ष्या या नकारात्मक विचार न लाएं. 
  • भगवान गणेश की पूजा में तुलसी के पत्ते अर्पित न करें.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश पूजा में तुलसी दल चढ़ाना वर्जित माना गया है.
  • चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने से पहले व्रत का पारण न करें.

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय का समय

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय रात 8 बजकर 18 मिनट पर होगा. हालांकि, चंद्रोदय का समय शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. व्रत रखने वाले भक्त चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य देकर व्रत का पारण करें.

यह भी पढ़ें:- रामा तुलसी या श्यामा तुलसी, घर में कौन-सा पौधा लगाना अच्छा होता है?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sankashti Chaturthi Date, Sankashti Chaturthi Ganesh Puja, Sankashti Chaturthi Kab Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com