विज्ञापन

साढ़ेसाती, बीमारी या बिजनेस में रुकावट? 7 बार करें हनुमान चालीसा का यह खास उपाय

आचार्य नीलू ने बताया नीम करोली बाबा परंपरा का आसान उपाय, 7 बार हनुमान चालीसा पाठ से मिलेगा मानसिक शांति और तरक्की, जानें पूरी विधि.

साढ़ेसाती, बीमारी या बिजनेस में रुकावट? 7 बार करें हनुमान चालीसा का यह खास उपाय
बाबा नीम करौली के उपाय
NDTV


जीवन में कई बार ऐसा समय आता है जब मेहनत करने के बावजूद काम अटकने लगते हैं या घर का माहौल काफी भारी सा लगने लगता है. ऐसे में समझ की बार समझ नहीं आता क्या करना चाहिए? हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें ज्योतिषाचार्य, हस्तरेखा विशेषज्ञ और लाइफ कोच आचार्य नीलू ने एक ऐसा उपाय शेयर किया है, जो सभी राशियों के काम आ सकता है. 

इस उपाय को नीम करोली बाबा की परंपरा से जुड़ा बताया जाता है, आचार्य नीलू का कहनअ है कि इसे नियमित रूप से करने पर मन को शांति मिलती है और आसपास की ऊर्जा में सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकता है.

देखें वीडियो...

क्या है ये उपाय?

सही दिशा चुनें:

आपका चेहरा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए.

तस्वीर और दीपक: 

सामने हनुमान जी की तस्वीर रखें और एक दीपक जलाएं.

पानी और चने:

पास में बिना कवर किए एक गिलास पानी रखें. चाहें तो थोड़े से चने भी साथ रख सकते हैं.

सात बार पाठ:

शांत मन से हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें.

पानी पी लें:

पाठ पूरा होने के बाद उस पानी को पी लें, जिसे सकारात्मक भाव और श्रद्धा के साथ रखा गया था.

ऐसा करने से क्या होगा?

जिन लोगों को लगता है कि उनके व्यापार में रुकावटें आ रही हैं या तरक्की थम सी गई है, वे इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं. इसके अलावा परिवार में किसी की सेहत बार-बार खराब हो रही हो या साढ़ेसाती जैसे दौर से गुजरने की चिंता सता रही हो, तब भी लोग आत्मविश्वास और मानसिक सुकून के लिए ऐसे उपायों का सहारा लेते हैं.

इसे भी पढ़ें: Marriage Shubh Muhurat: 16 दिसंबर से लगेगा खरमास, शादी-ब्याह के लिए दिसंबर में हैं ये शुभ मुहूर्त, जान लें सभी तारीखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com