Kharmas 2024: खरमास को विशेष ज्योतिषीय घटना माना जाता है. ज्योतिषानुसार, सूर्य देव के धनु और मीन राशि में प्रवेश करने से खरमास लगते हैं. खरमास साल में 2 बार लगते हैं और खरमास के दौरान कुछ कामों को करने से मनाही होती है. इस साल 14 मार्च, गुरुवार से खरमास की शुरूआत होने वाली है और ये खरमास आने वाली 13 अप्रैल तक रहेंगे. 13 अप्रैल के दिन ही खरमास की समाप्ति होगी. खरमास (Kharmas) के दौरान ही नवरात्रि, होली और होलाष्टक आदि पड़ रहे हैं. ऐसे में जानिए खरमास में किन कामों को करने से मनाही होती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खरमास के दौरान कौनसे काम नहीं करने चाहिए | Things To Avoid Doing On Kharmas
इस साल 14 मार्च, गुरुवार के दिन सूर्य देव (Surya Dev) दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि से निकलेंगे और मीन राशि में प्रवेश कर लेंगे. इसी के साथ खरमास की शुरूआत हो जाएगी. इसके बाद 13 अप्रैल के दिन सूर्य देव मीन राशि से निकलेंगे और मेष राशि में प्रवेश कर लेंगे. सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश या कहें गोचर के साथ ही खरमास की समाप्ति हो जाएगी.
Amalaki Ekadashi 2024: इस दिन मनाई जाएगी आमलकी एकादशी, यह है पूजा का शुभ मुहूर्त
खरमास के दौरान कुछ काम करने मना होते हैं. खरमास को शुभ समय नहीं माना जाता है इस चलते इस दौरान शादी करने से मना किया जाता है. माना जाता है खरमास के दिनों में मुंडन, गृह प्रवेश और सगाई आदि भी नहीं करने चाहिए.
जिन दिनों में खरमास लगे होते हैं उनमें कुछ नया खरीदने से भी मना किया जाता है, खासकर संपत्ति या गाड़ी आदि नहीं खरीदनी चाहिए. इस दौरान सूर्य देव के मंत्रों (Surya Mantra) का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है.
खरमास में कर सकते हैं इन सूर्य मंत्रों का जाप
- ॐ सूर्याय नम:
- ॐ घृणि सूर्याय नम:
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
- ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
- ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं