हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की लकीरों के साथ-साथ अलग-अलग पर्वतों और उन पर बने निशानों को भी खास महत्व दिया जाता है. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, हथेली पर बनने वाला मछली का निशान यानी मत्स्य चिह्न बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि यह निशान जिस पर्वत या रेखा पर बनता है उसके हिसाब से व्यक्ति को धन, मान-सम्मान, सफलता और तरक्की मिलने के संकेत मिलते हैं. खासतौर पर सूर्य पर्वत पर बना मछली का निशान यश और प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है. आइए जानते हैं हथेली पर कहां-कहां बना मछली का निशान क्या संकेत देता है.
सूर्य पर्वत पर मछली का निशान देता है यश और सम्मान का संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य पर्वत अनामिका उंगली के नीचे होता है. इसे मान-सम्मान, प्रसिद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि अगर यहां मछली का साफ निशान बना हो तो व्यक्ति को जीवन में पहचान और प्रतिष्ठा मिल सकती है. वहीं उभरा हुआ सूर्य पर्वत भी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान से जोड़कर देखा जाता है.
चंद्र पर्वत पर मछली का निशान होने का मतलब
हथेली में चंद्र पर्वत छोटी उंगली की तरफ हथेली के निचले बाहरी हिस्से में होता है. हस्तरेखा की मान्यताओं के अनुसार, यहां मछली का निशान होने पर व्यक्ति रचनात्मक कामों में अच्छा नाम कमा सकता है. कलाा, लेखन और कल्पनाशीलता से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलने के संकेत माने जाते हैं.
शुक्र पर्वत पर मछली का निशान क्या बताता है?
बता दें कि अंगूठे के नीचे मौजूद शुक्र पर्वत को प्रेम, आकर्षण, कला और जीवन के सुखों से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि यहां मछली का निशान होने पर व्यक्ति को संगीत, नााटक, फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में पहचाान मिल सकती है.
भाग्य रेखा और जीवन रेखा पर मछली का निशान
हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा पर मछली का निशान होना भाग्य का साथ और आर्थिक उन्नति का संकेत माना जाता है. वहीं जीवन रेखा पर ऐसा निशाान होने को लंबी उम्र और सुख-सुविधाओं से जोड़कर देखा जाता है. शनि पर्वत पर यह निशान कर्मक्षेत्र में सफलता और बाधाओं से मुक्ति का संकेत माना जाता है.
बुध पर्वत पर मछली का निशान देता है व्यापार में सफलता का संकेत
बता दें कि छोटी उंगली के नीचे स्थित बुध पर्वत को व्यापार, बुद्धि और संवाद क्षमता से जोड़ा जाता है. मान्यता के अनुसार, यहां मछली का निशान होने पर व्यक्ति काारोबार में अच्छा मुकााम हासिल कर सकता है.
ये भी पढ़ें- हथेली की यह रेखा दिला सकती है करोड़पति बनने का योग, क्या आपके हाथ में भी है निशान?
ये भी पढ़ें- हथेली पर बना 'क्रॉस' या 'M' का निशान क्या बताता है? जानिए प्यार, पैसा और भविष्य का कनेक्शन
ये भी पढ़ें- हाथ के इस हिस्से पर दिखें ये 3 खास निशान तो चमक सकती है किस्मत, जानें क्या कहते हैं संकेत
ये भी पढ़ें- आपके हाथ में बन रहा है मनी ट्रायंगल? तो इस उम्र में बन जाएंगे आप करोड़पति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं