विज्ञापन

Haridwar Kumbh Mela 2027: नोट कर लें शाही स्नान की सभी तारीखें, जानें हर की पौड़ी पर डुबकी लगाने का क्या है खास महत्व

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 कब से कब तक चलेगा? जानें अमृत स्नान की तारीख, शाही स्नान और हर की पौड़ी का महत्व.

Haridwar Kumbh Mela 2027: नोट कर लें शाही स्नान की सभी तारीखें, जानें हर की पौड़ी पर डुबकी लगाने का क्या है खास महत्व
हरिद्वार अर्धकुंभ 2027
NDTV

साल 2027 में हरिद्वार में एक बार फिर भव्य अर्धकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. इस पावन अवसर पर देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे. अगर आप भी अगले साल इस धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो फटाफट डेट नोट कर लें ताकि आपकी यात्रा आसान रहे.

कब से कब तक चलेगा यह महापर्व?

जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक स्तर पर मेले की व्यवस्थाएं 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2027 तक रहेंगी. हालांकि, मुख्य धार्मिक स्नान का सिलसिला 14 जनवरी से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा. करीब 97 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कुल 10 बड़े स्नान पर्व आएंगे, जिनमें चार अमृत स्नान सबसे खास माने जाएंगे.

अमृत स्नान की तारीख:

  • 6 मार्च 2027: महाशिवरात्रि के दिन पहला अमृत स्नान होगा.
  • 8 मार्च 2027: फाल्गुन या सोमवती अमावस्या पर दूसरा शाही स्नान किया जाएगा.
  • 14 अप्रैल 2027: बैसाखी के अवसर पर तीसरा अमृत स्नान संपन्न होगा.
  •  20 अप्रैल 2027: चैत्र पूर्णिमा के दिन चौथा और अंतिम स्नान पर्व मनाया जाएगा.

अन्य बड़े स्नान पर्वों की लिस्ट:

  • 14 जनवरी 2027: मकर संक्रांति से मेले का पहला स्नान शुरू होगा.
  • 6 फरवरी 2027: मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.
  • 11 फरवरी 2027: बसंत पंचमी का पावन स्नान.
  • 20 फरवरी 2027: माघ पूर्णिमा स्नान.
  • 7 अप्रैल 2027: हिंदू नववर्ष यानी नव संवत्सर पर स्नान.
  • 15 अप्रैल 2027: श्री राम नवमी के दिन विशेष स्नान.

हर की पौड़ी पर स्नान का क्या महत्व है?

हरिद्वार आने वाला हर भक्त हर की पौड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में डुबकी जरूर लगाना चाहता है, ऐसा माना जाता है कि समुद्र मंथन के समय अमृत कलश से कुछ बूंदें यहीं गिरी थीं और इस घाट पर भगवान विष्णु के चरण चिह्न मौजूद हैं. कुंभ के शुभ योग में यहां स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. इतना ही नहीं शाम की गंगा आरती और दीपदान का नजारा तो मन मोह लेता है.

इसे भी पढ़ें: Chanakya Niti: जिंदगी में इन 4 तरह के लोगों से कभी मोल न लें दुश्मनी, वरना पड़ सकता है भारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tyohar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com