विज्ञापन

हथेली की यह रेखा दिला सकती है करोड़पति बनने का योग, क्या आपके हाथ में भी है निशान?

हाथ में ऑफशूट रेखा का क्या मतलब है? जानें मस्तिष्क, जीवन और भाग्य रेखा पर बनने वाली शाखाओं से धन, करियर और भाग्य का संकेत.

हथेली की यह रेखा दिला सकती है करोड़पति बनने का योग, क्या आपके हाथ में भी है निशान?
ऑफशूट रेखा का क्या मतलब है?
NDTV

आपने देखा होगा कई बार हाथ में मुख्य रेखाओं के साथ छोटी-छोटी शाखाएं या बारीक रेखाएं निकलती दिखाई देती हैं, हस्तरेखा में इन्हीं छोटी निकलती रेखाओं को ऑफशूट कहा जाता है. आम बोलचाल में लोग इन्हें सहायक रेखा या उगती हुई शाखा भी मान लेते हैं. ये रेखाएं जीवन के किसी खास पड़ाव पर आने वाले अवसर, आर्थिक मजबूती या बदलाव का संकेत देती हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं ऑफशूट रेखा का क्या मतलब है, तो पूरी स्टोरी पढ़ें.

ऑफशूट का क्या मतलब है?

हस्तरेखा के मुताबिक जब किसी रेखा से कोई ऑफशूट निकलता है, तो हाथ में उसकी स्थिति से समय का अंदाजा लगाया जाता है. रेखा के शुरुआती हिस्से के पास बनने वाली शाखाएं शुरुआती दौर या जवानी के अवसरों से जोड़ी जाती हैं. बीच के हिस्से में दिखने वाली रेखाएं करियर या जीवन के मध्य पड़ाव में प्रगति का इशारा करती हैं. वहीं, आखिर की तरफ बनी रेखाएं उम्र के बाद के हिस्से में स्थिरता या लाभ से जोड़कर देखी जाती हैं. अगर धन या भाग्य से जुड़ी रेखा पर ऐसा चिह्न बनता है, तो इसे कमाई या संपत्ति बढ़ाने के मौके के तौर पर देखा जाता है. कई लोग ऐसे समय में जमीन या मकान जैसी चीजों में निवेश की सोचते हैं, तो ध्यान रखें जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने के बजाय सोच-समझकर और लंबे समय के हिसाब से कदम उठाना बेहतर रहेगा.

इसे भी पढ़ें: बुध का नक्षत्र बदलते ही इन 6 राशियों की खुलने वाली है किस्मत, जानिए कब और क्या होगा असर

टूटी या कटी रेखाएं हो तो?

सिर्फ ऑफशूट दिख जाना काफी नहीं होता, बल्कि उस मुख्य रेखा की हालत देखना भी जरूरी है जिससे वह निकल रही है. अगर मुख्य रेखा साफ और बिना कटे आगे बढ़ रही है, तो संकेत ज्यादा स्पष्ट माने जाते हैं. वहीं, रेखा बीच से कटी हुई हो या टूटी नजर आए, तो पैसा हाथ से निकलने या योजनाओं के अटकने जैसी स्थिति बन सकती है. कई बार लोग छोटी रेखाएं देखकर बड़े फायदों की उम्मीद लगा लेते हैं, जबकि असल तस्वीर पूरी रेखा देखने के बाद ही साफ होती है. इसलिए हाथ की किसी भी रेखा को अकेले नहीं, बल्कि उसकी पूरी बनावट के साथ देखना चाहिए. 

जीवन, किस्मत और दिमाग पर ऑफशूट का क्या मतलब है?

ये छोटी रेखाएं हाथ की मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा या भाग्य रेखा किसी पर भी नजर आ सकती हैं. अलग-अलग जगहों पर इनका अर्थ थोड़ा बदल जाता है. मस्तिष्क रेखा पर बनने वाली शाखाएं सोच, फैसले लेने की क्षमता या नए आइडिया से जुड़े मौकों को दिखाती हैं. जीवन रेखा के साथ दिखने वाली रेखाएं रोजमर्रा की ऊर्जा, बदलाव या सहारे का संकेत देती हैं. भाग्य रेखा पर बनी रेखाएं कामकाज और आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव से जुड़ी मानी जाती हैं. 

इसे भी पढ़ें: 8 या 9 दिसंबर, किस दिन है मार्गशीर्ष अमावस्या? जानें स्नान-दान का शुभ समय और पितरों को प्रसन्न करने के उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hast Rekha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com