विज्ञापन

December Vrat Tyohar 2026 List : उत्पन्ना एकादशी से लेकर मार्गशीर्ष पूर्णिमा तक, जानें दिसंबर के व्रत-त्योहार

दिसंबर का महीना भगवान कृष्ण को समर्पित है. दिसंबर में विवाह पंचमी, खरमास समेत क्रिसमस और अन्य कई बड़े तीज-त्योहार आने वाले हैं. यहां जानिए दिसंबर में व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट.

December Vrat Tyohar 2026 List : उत्पन्ना एकादशी से लेकर मार्गशीर्ष पूर्णिमा तक, जानें दिसंबर के व्रत-त्योहार
दिसंबर व्रत त्योहार की लिस्ट

December 2026 Vrat Tyohar List: दिसंबर साल की आखिरी महीना है. धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से ये महीना बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे. इस महीने में एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा के साथ-साथ अन्य प्रमुख पर्व भी पड़ेंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर को मार्गशीर्ष का माह भी कहा जाता है. ये महीना भगवान कृष्ण को समर्पित माना जाता है. दिसंबर में विवाह पंचमी, खरमास समेत क्रिसमस और अन्य कई बड़े तीज-त्योहार आने वाले हैं. चलिए आपको बताते हैं दिसंबर में व्रत और त्योहार कौन से हैं और कब-कब हैं.

दिसंबर 2026 व्रत और त्योहार की लिस्ट

  • काल भैरव अष्टमी- 1 दिसंबर 2026
  • उत्पन्ना एकादशी- 4 दिसंबर 2026
  • रवि प्रदोष व्रत- 6 दिसंबर 2026
  • मासिक शिवरात्रि- 7 दिसंबर 2026
  • मार्गशीर्ष अमावस्या- 8 दिसंबर 2026
  • विवाह पंचमी- 14 दिसंबर 2026
  • धनु संक्रांति- 16 दिसंबर 2026
  • मोक्षदा एकादशी व्रत- 20 दिसंबर 2026
  • गीता जयंती- 20 दिसंबर 2026
  • सोम प्रदोष व्रत- 21 दिसंबर 2026
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा- 23 दिसंबर 2026
  • श्री दत्तात्रेय जयंती- 23 दिसंबर 2026
  • अन्नपूर्णा जयंती- 23 दिसंबर 2026
  • क्रिसमस डे- 25 दिसंबर 2026
  • संकष्टी चतुर्थी- 26 दिसंबर 2026
  • कालाष्टमी व्रत- 30 दिसंबर 2026
  • रुक्मिणी अष्टमी- 31 दिसंबर 2026

दिसंबर में शुरू होगा खरमास

वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्यदेव 16 दिंसबर को सुबह में 10.29 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे, उसके साथ ही खरमास का प्रारंभ हो जाएगा. खरमास करीब 1 महीने का होता है. इसका समापन मकर संक्रांति के दिन होता है क्योंकि सूर्यदेव धनु से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं. ऐसे में दिसंबर में मांगलिक कार्यों के लिए 15 दिन ही मिलेंगे.

उत्पन्ना एकादशी

मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 4 दिसंबर, शुक्रवार को किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:- रामा तुलसी या श्यामा तुलसी, घर में कौन-सा पौधा लगाना अच्छा होता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
December Vrat Tyohar, Vrat Tyohar List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com