Pradosh Vrat 2026: हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है. हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष का महीना शुरू हो गया है और कुछ ही दिनों में दिसंबर का महीना भी शुरू हो जाएगा. ऐसे में शिव भक्तों को इस महीने के प्रदोष व्रत का इंतजार है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिसंबर महीने में प्रदोष व्रत कब-कब रखे जाएंगे. साथ ही ये भी जानेंगे कि पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा. आइए जानते हैं...
कब है पहला प्रदोष व्रत?
हिन्दू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 6 दिसंबर को रात 12 बजकर 51 मिनट पर होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 7 दिसंबर को रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगा. ऐसे में प्रदोष काल को देखते हुए प्रदोष व्रत 6 दिसंबर दिन रविवार को रखा जाएगा. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:03 बजे से 7:27 बजे तक रहेगा.
यह भी पढ़ें: Margashirsha Month 2026: आज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष का महीना, जानें इस माह के प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट
कब है दूसरा प्रदोष व्रत?
हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 दिसंबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और 22 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में प्रदोष काल को ध्यान में रखते हुए प्रदोष व्रत 21 दिसंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 बजे से 7:32 बजे तक रहेगा.
पूजा विधि
- व्रत रखने वाले भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें.
- इसके बाद पूजा स्थान को साफ करके भगवान शिव की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करें.
- सबसे पहले शिवलिंग का जल, दूध और पंचामृत से अभिषेक करें.
- इसके बाद भगवान शिव को चंदन लगाएं और बेलपत्र, फूल तथा धतूरा अर्पित करें.
- पूजा में शक्कर और घी से बनी मिठाई का भोग भी लगाना शुभ माना जाता है.
- इसके बाद भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें.
- प्रदोष व्रत की कथा पढ़ने के बाद घी का दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें.
- दिनभर उपवास रखते हुए मन में भगवान शिव का स्मरण करते रहें.
यह भी पढ़ें: कब है गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, जानें व्रत की तिथि और चंद्र दर्शन का समय
यह भी पढ़ें: घर की नेगेटिविटी कैसे दूर करें? ये आसान वास्तु टिप्स बदल देंगे घर का माहौल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं