विज्ञापन

हाथ के इस हिस्से पर दिखें ये 3 खास निशान तो चमक सकती है किस्मत, जानें क्या कहते हैं संकेत

हाथ में चंद्र पर्वत कहां होता है? जानिए इस पर बने भाग्य रेखा, त्रिकोण और मछली के निशान का क्या है मतलब.

हाथ के इस हिस्से पर दिखें ये 3 खास निशान तो चमक सकती है किस्मत, जानें क्या कहते हैं संकेत
चंद्र पर्वत
NDTV

हमारे हाथ में कई छोटी-बड़ी रेखाएं और उभरे हुए हिस्से होते हैं. हस्तरेखा शास्त्र में इन्हें सिर्फ लकीरें नहीं, बल्कि जिंदगी के कई छिपे हुए इशारों की तरह देखा जाता है. इन्हीं हिस्सों में से एक है चंद्र पर्वत, जिसे काफी अहम माना जाता है. कई लोग मानते हैं कि इस जगह पर बनने वाले खास निशान इंसान की सोच, तरक्की और नए अवसरों की तरफ इशारा करते हैं. अगर आपके या किसी जानने वाले के हाथ में इस हिस्से पर कुछ खास रेखाएं दिखती हैं, तो उनका क्या मतलब हो सकता है, जानने के लिए पूरी स्टोरी पढ़ें.

हाथ में चंद्र पर्वत कहां होता है?

क्या आप ये जानना छाते हैं कि हथेली में चंद्र पर्वत आखिर कहां पाया जाता है, आसान भाषा में कहें तो यह छोटी उंगली की सीध में कलाई के ठीक ऊपर, हथेली के निचले हिस्से में होता है. यहां जो हल्का उभरा हुआ भाग नजर आता है, वही चंद्र पर्वत कहलाता है.

हस्तरेखा से जुड़े जानकारों के अनुसार इस क्षेत्र की बनावट और इस पर बनने वाले निशान इंसान की कल्पनाशक्ति और भावनाओं से जुड़े कई पहलू दिखा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं तोड़नी चाहिए तुलसी की पत्तियां? जानिए क्या है धार्मिक मान्यता

भाग्य रेखा का जुड़ाव हो तो? 

अगर किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा चंद्र पर्वत के आसपास से शुरू होती है या उससे जुड़ती दिखती है, तो इसे काफी सकारात्मक माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि ऐसे लोगों को जन्मस्थान या अपने घर से दूर जाकर काम करने पर ज्यादा आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. कई बार इन्हें दूसरों की मदद से काम पूरे करने में आसानी होती है और जीवनसाथी या पार्टनर का साथ भी इन्हें मजबूत सहारा देता है.

ट्रायंगल यानी त्रिकोण का निशान का क्या मतलब है? 

हथेली के चंद्र पर्वत पर अगर साफ त्रिकोण दिखाई दे, तो इसे रचनात्मकता और अलग नजरिए का संकेत माना जाता है. ऐसे लोग भीड़ से हटकर सोचना पसंद करते हैं और नई चीजों को आजमाने से नहीं हिचकिचाते. लेखन, संगीत, कला या किसी भी क्रिएटिव काम में ये अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं, इसके अलावा विदेश यात्रा या बाहर के अवसरों से भी इनका जुड़ाव देखा जाता है.

मछली की आकृति बनी हो तो? 

हस्तरेखा में मछली के निशान को वैसे ही खास माना जाता है, लेकिन जब यह चंद्र पर्वत पर बनता है तो इसकी चर्चा और बढ़ जाती है. माना जाता है कि यह निशान अचानक मिलने वाले अच्छे मौकों, मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति में सुधार की ओर संकेत कर सकता है. ऐसे लोगों को अपने काम के जरिए एक अलग पहचान मिल सकती है और दूसरे देशों से जुड़े कामों में भी फायदा होने की उम्मीद जताई जाती है.

इसे भी पढ़ें: बुध का उदय शुरू, इन 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और कमाई के नए रास्ते

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hast Rekha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com