हमारी हथेली में बनी लकीरें और उभरे हुए हिस्से सिर्फ बनावट नहीं हैं, बल्कि हस्तरेखा में इन्हें जीवन का आईना माना जाता है. हर इंसान के हाथ की रेखाएं अलग होती हैं और उन पर बने छोटे-बड़े चिह्न स्वभाव, रिश्तों, करियर और सेहत से जुड़े कई इशारे करते हैं. अगर आप बिना भी ये समझना चाहते हैं कि हाथ की ये आकृतियां क्या कहती हैं, तो इस स्टोरी को पूरा जरूर पढ़ें.
गुरु पर्वत और रिश्ते:
अंगुली के नीचे मौजूद उभरे हिस्से को पर्वत कहा जाता है और तर्जनी उंगली के ठीक नीचे गुरु या बृहस्पति पर्वत होता है. अगर यह हिस्सा जरूरत से ज्यादा उठा हुआ दिखे, तो व्यक्ति को छोटी-छोटी बातों को लेकर भी बेवजह चिंता सताती रह सकती है.तर्जनी के पास या इस पर्वत पर क्रॉस का निशान होने पर कम उम्र में आकर्षण या प्रेम की शुरुआत जल्दी हो सकती है, लेकिन ऐसे रिश्ते अक्सर लंबे समय तक नहीं टिक पाते. इसके विपरीत, गुरु पर्वत के बीचोंबीच क्रॉस होना जीवन के बीच के दौर में गहरे और लंबे चलने वाले संबंधों का संकेत हो सकता है. कई बार इस जगह पर बना क्रॉस कामकाज या फैसलों में अड़चनों का संकेत हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा की रात कागज पर लिखें ये 3 बातें, 11 बार करें 'ॐ नमः शिवाय' का जाप, जानें उपाय
करियर और किस्मत:
हथेली की बड़ी लकीरें और पर्वतों का झुकाव यह भी दिखाता है कि कोई इंसान आगे बढ़ने के लिए किस दिशा में मेहनत कर रहा है. जब जीवन रेखा का रुख गुरु पर्वत की तरफ होता है, तो व्यक्ति को आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलते हैं और सरकारी क्षेत्र या बड़े लक्ष्यों में सफलता मिल सकती है. शनि पर्वत का झुकाव यदि गुरु पर्वत की ओर हो, तो इसे किस्मत का साथ मिलने वाला अच्छा संकेत हो सकता है. जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा मिलकर जब अंग्रेजी के अक्षर 'M' जैसा आकार बनाती हैं, तो इसे आर्थिक रूप से मजबूत होने और तरक्की करने से जोड़कर देखा जाता है.
सुकून और सेहत:
सिर्फ पैसा या करियर ही नहीं, मन की शांति और सेहत का ध्यान रखने की चेतावनी भी हाथ के निशानों में छिपी मानी जाती है. अगर हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा साफ हों और उन्हें कोई दूसरी रेखा बार-बार न काटे, तो इसे मानसिक सुकून और संतुलित सामाजिक जीवन का संकेत समझा जाता है.वहीं, हथेली के निचले हिस्से में स्थित चंद्र पर्वत पर क्रॉस दिखे, तो सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए. खासकर खान-पान की आदतों और गाड़ी चलाते वक्त पूरी सावधानी बरतना जरूरी माना गया है.
इसे भी पढ़ें: बाजरे का सूप कैसे बनाएं? न्यूट्रिएंट्स से भरपूर, बाजरा सूप बनाने की विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं