विज्ञापन

आज रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, जानिए पूजा विधि और कथा

रवि प्रदोष व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. यहां जानिए चलिए रवि प्रदोष व्रत की पूजा विधि और कथा.

आज रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, जानिए पूजा विधि और कथा
रवि प्रदोष व्रत
file photo

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. ये व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है. हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. जब ये व्रत रविवार के दिन पड़ता है, तो इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रवि प्रदोष व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने और प्रदोष काल में दीप जलाने का विशेष महत्व है. नवंबर में दूसरा प्रदोष व्रत आज यानी रविवार को रखा जाएगा. चलिए आपको बताते हैं रवि प्रदोष व्रत की पूजा विधि और कथा.

आज रवि प्रदोष व्रत

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगी. ये तिथि 23 नवंबर को रात 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि और प्रदोष काल के आधार पर आज यानी 22 नवंबर, रविवार को रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा.

रवि प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रदोष व्रत में शाम के समय यानी प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करना सबसे अच्छा माना जाता है. प्रदोष पूजा का मुहूर्त शाम 5:25 बजे से रात 8:06 बजे तक रहेगा. इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:02 बजे से सुबह 5:56 बजे तक रहेगा. इस दिन शाम के प्रदोष काल में भगवान शिव का जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजन करना शुभ माना जाता है.

रवि प्रदोष व्रत की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक नगर में एक ब्राह्मण रहता था. उसकी पत्नी भगवान शिव की परम भक्त थी. पति की मृत्यु के बाद वह अपने बेटे के साथ बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने लगी. एक दिन उसे रास्ते में एक घायल बालक मिला. वह बालक विदर्भ का राजकुमार था, जिसका राज्य शत्रुओं ने छीन लिया था. ब्राह्मणी उस बालक को अपने घर ले आई और अपने बेटे की तरह उसका पालन-पोषण करने लगी. कुछ समय बाद राजकुमार की मुलाकात एक गंधर्व कन्या से हुई. दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. भगवान शिव की कृपा से आगे चलकर राजकुमार को अपना खोया हुआ राज्य वापस मिल गया. कहा जाता है कि ब्राह्मणी नियमित रूप से प्रदोष व्रत करती थी. इसी व्रत के पुण्य और भगवान शिव की कृपा से उसके जीवन के दुख दूर हुए. तभी से प्रदोष व्रत को कष्टों से मुक्ति और सुख-समृद्धि प्राप्त करने वाला माना जाता है.

यह भी पढ़ें:- Dev Deepawali 2026: देव दीपावली कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 

यह भी पढ़ें:- Tulsi Puja Rules: तुलसी में जल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें कैसे शुरू हुई तुलसी पर जल चढ़ाने की परंपरा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Pradosh Vrat 2026, Ravi Pradosh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com