Chaitra Amavasya Par Kya Daan Kare: सनातन परंपरा में तमाम तरह की पूजा-पाठ की तरह तिथि-पर्व आदि पर दान का भी बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार दान (Daan) से न सिर्फ नवग्रहों से जुड़े दोष दूर होते हैं, बल्कि उनका और देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. चैत्र मास की अमावस्या पर आखिर किन चीजों का दान करने पर व्यक्ति के कष्ट दूर और कामनाएं पूरी होती हैं? अमावस्या का आखिर वह कौन सा दान है जो पापों से मुक्ति और सौभाग्य में वृद्धि कराता है? आइए चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya) पर पुण्य की प्राप्ति और पितरों का आशीर्वाद बरसाने वाले दान के बारे में विस्तार से जानते हैं.
1. काले तिल का दान
चैत्र अमावस्या पर काले तिल का दान करना अत्यंत ही पुण्यदायी और फलदायी माना गया है. मान्यता है कि काले तिल का दान करने से पितर प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं. काले तिल के दान पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है.

2. अन्न का दान
कलयुग में अन्न का दान सबसे उत्तम माना गया है. ऐसे में चैत्र अमावस्या के दिन यदि संभव हो तो व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए. अमावस्या के दिन किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है.
3. वस्त्र का दान
हिंदू मान्यता के अनुसार यदि चैत्र अमावस्या के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र दान में दिए जाएं तो पितर प्रसन्न होकर अपना व्यक्ति पर अपना आशीष बरसाते हैं. चैत्र अमावस्या पर काले रंग के कपड़े या वस्त्र दान करने चाहिए.
चैत्र अमावस्या को क्यों कहते हैं भूतड़ी अमावस्या, जानें इससे जुड़े 5 पावरफुल उपाय

4. गाय का दान
पितरों की आत्मा की शांति और पापों से मुक्ति पाने के लिए चैत्र अमावस्या पर यदि संभव हो तो किसी ब्राह्मण को गाय का दान (Godaan) करना चाहिए. यदि यह न संभव हो तो गोसेवा या फिर गाय के लिए हरा चारा दान करना चाहिए. अमावस्या पर गाय का दान न कर पाएं तो उसकी जगह तिल की गाय बनाकर दान कर सकते हैं. मान्यता है कि इस उपाय से जाने-अनजाने पापों से मुक्ति और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.
5. सतनजा और गुड़ का दान
हिंदू मान्यता के अनुसार चैत्र मास की अमावस्या पर सात प्रकार के अनाज और गुड़ का दान करने से तमाम तरह के दोष दूर होते हैं. अमावस्या के इस उपाय से पितृ प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है.
Chaitra Amavasya 2026: बुरी बलाओं से बचना है तो चैत्र अमावस्या के दिन भूलकर न करें ये 6 काम

6. दीपदान
चैत्र अमावस्या पर दीपदान का बहुत महत्व माना गया है. मान्यता है कि चैत्र अमावस्या पर किसी जल तीर्थ, देवालय या फिर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. चैत्र अमावस्या पर घर के दक्षिण दिशा की ओर पितरों के लिए सरसों के तेल का चौमुखा दीया जलाना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं