विज्ञापन

सोते समय सिर किस दिशा में होना चाहिए? एस्ट्रोलॉजर सुरेंद्र कांबले ने बताया किस दिशा में सोने से धन प्राप्त होता है

मशहूर एस्ट्रोलॉजर सुरेंद्र कांबले ने बताया है कि सोते समय सिर किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है और किन दिशाओं में सिर करके सोने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में-

सोते समय सिर किस दिशा में होना चाहिए? एस्ट्रोलॉजर सुरेंद्र कांबले ने बताया किस दिशा में सोने से धन प्राप्त होता है
किस दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए?
(Photo Credit: NDTV)

अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद को बेहद जरूरी माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में सोने की दिशा को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं. इसी विषय पर मशहूर एस्ट्रोलॉजर सुरेंद्र कांबले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि सोते समय सिर किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है और किन दिशाओं में सिर करके सोने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं इसके बारे में-

किस दिशा में सिर करके सोना माना जाता है शुभ?

एस्ट्रोलॉजर सुरेंद्र कांबले के अनुसार, सोते समय अपना सिर पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए. धार्मिक और वास्तु मान्यताओं में पूर्व दिशा को सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञान से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इस दिशा में सिर करके सोने से धन में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है. खासकर विद्यार्थियों को पूर्व दिशा में सिर करके ही सोना चाहिए.

दक्षिण दिशा में सिर करके सोने के फायदे

दक्षिण दिशा में सिर करके सोना भी शुभ माना जाता है. एस्ट्रोलॉजर बताते हैं, इस दिशा में सिर रखकर सोने से व्यक्ति की उम्र लंबी होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

किस दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए?

एस्ट्रोलॉजर सुरेंद्र कांबले बताते हैं कि सोते समय पश्चिम दिशा की ओर सिर नहीं रखना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से मन में चिंता और बेचैनी बढ़ती है. इसके अलावा उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से भी बचना चाहिए. इन दिशा में सिर करके सोने से जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं. 

सोने से पहले जरूर करें ये छोटा सा काम

एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, रात को सोने से पहले अपने पैरों को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें. इसके बाद भगवान को याद करके सोना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मन शांत रहता है और नींद भी अच्छी आती है.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- पैसों की तंगी से हैं परेशान? रोज करें इस शक्तिशाली स्तोत्र का पाठ, पंडित आशीष पाराशर ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com