विज्ञापन

घर का मनी प्लांट बार-बार क्यों सूख जाता है? जानें वस्तु नियम

क्या आपका मनी प्लांट बार-बार सूख जाता है? जानें वास्तु के हिसाब से इसका मतलब क्या है और इसे सूखने से कैसे बचाएं.

घर का मनी प्लांट बार-बार क्यों सूख जाता है? जानें वस्तु नियम
मनी प्लांट सूखने का क्या मतलब है?
NDTV

हमारे घरों में रखा मनी प्लांट अचानक सूखने लगता है, तो हम सोचते हैं कि शायद पानी कम या ज्यादा डल गया होगा. पर क्या आप जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से इसका सीधा कनेक्शन हमारे घर की सुख समृद्धि और आने वाले समय से होता है? चलिए, जानते हैं कि मनी प्लांट का बार-बार सूखना असल में किन बातों की तरफ इशारा करता है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.

मनी प्लांट सूखने का क्या मतलब है?

  • वास्तु में माना जाता है कि मनी प्लांट घर के लिए एक ढाल की तरह काम करता है. अगर घर में किसी की बुरी नजर या नेगेटिविटी आ जाए, तो यह पौधा उसे अपने ऊपर ले लेता है और खुद सूखने लगता है.
  • मनी प्लांट का सीधा नाता शुक्र ग्रह से होता है. पौधे का बार-बार खराब होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि घर में सुख सुविधा और पैसों की एनर्जी थोड़ी कमजोर पड़ रही है.
  • अगर पौधे की नई पत्तियां निकलते ही पीली पड़ने लगें, तो समझ जाइए कि आने वाले दिनों में आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं या बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है.

किस दिशा में रखना चाहिए मनी प्लांट?

  1. अगर आप उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में मनी प्लांट रख रहे हैं, तो इसे मिट्टी की जगह पानी में लगाएं. इसके लिए नीले रंग की कांच की बोतल सबसे बढ़िया रहती है क्योंकि यह दिशा पानी से जुड़ी है, इसलिए इस तरह पौधा लगाने से आमदनी के नए रास्ते खुलते हैं.
  2. वहीं, अगर आप पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट को रख रहे हैं, तो हमेशा मिट्टी के गमले में लगाएं. मिट्टी पौधे को जरूरी स्थिरता देती है, जिससे आपकी सेविंग्स बढ़ने लगती हैं और पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं.
  3. मनी प्लांट की बेलें कभी भी जमीन पर न फैलें,  इन्हें हमेशा किसी रस्सी या डंडे के सहारे ऊपर की तरफ बढ़ाएं, क्योंकि पौधे का ऊपर उठना तरक्की का प्रतीक माना जाता है.

मनी प्लांट सूख जाए, तो क्या उपाय करें?

  1. सूखे पत्ते हटाएं
  2. शुक्रवार के दिन थोड़ा सा कच्चा दूध पानी में मिलाकर पौधे की जड़ में डालें.
  3. शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के गमले या उसकी मुख्य टहनी पर लाल रंग का कलावा बांध दें.
  4. पौधे को बहुत तेज और सीधी धूप में बिल्कुल न रखें, साथ ही, पानी उतना ही दें जितनी जरूरत हो.

इसे भी पढ़ें: नाखूनों पर बने ये निशान हैं शुभ या अशुभ? तुरंत देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com