विज्ञापन

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

तुलसी विवाह 2026 कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय.

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
तुलसी विवाह 2026
NDTV

जैसे सर्दियों की हल्की-फुल्की शुरुआत होती है, तो माहौल बहुत सुहावना हो जाता है और इसी दौरान एक बेहद प्यारा और पवित्र त्योहार आता है 'तुलसी विवाह.' बहुत से लोग इसे देवउठनी एकादशी के ठीक अगले दिन मनाते हैं, ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की लंबी नींद से जागते हैं और उनके जागने की खुशी में तुलसी जी का विवाह भगवान शालिग्राम से कराया जाता है. इस साल तुलसी विवाह कब है, इसका शुभ मुहूर्त क्या है? अगर आप जानना चाहते हैं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

तुलसी विवाह 2026 कब है?

अगर आप सोच रहे हैं कि इस साल तुलसी विवाह किस दिन है, तो पंचांग के हिसाब से इस बार यह पर्व 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 21 नवंबर की सुबह शुरू हो जाएगी और अगले दिन यानी 22 नवंबर की सुबह तक रहेगी क्योंकि हमारे यहां उदया तिथि को बहुत महत्व दिया जाता है, इसलिए तुलसी विवाह का मुख्य दिन 21 नवंबर ही रहेगा. वैसे तो देवउठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक आप कभी भी तुलसी विवाह कर सकते हैं, लेकिन द्वादशी का दिन इसके लिए सबसे उत्तम माना जाता है.

तुलसी विवाह 2026 का शुभ मुहूर्त?

इस साल तुलसी विवाह 21 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. वहीं, इसके बाद शाम 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त रहेगा. तुलसी विवाह के लिए प्रदोष काल को सबसे शुभ माना जाता है, 21 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

इसे भी पढ़ें: छठ पूजा में अर्घ्य देते समय कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए? जानें सूर्य उपासना की विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com