विज्ञापन

Surya Gochar 2026: तुला राशि में सूर्य बनाएंगे दो राजयोग, इन 4 राशियों को बिजनेस और नौकरी में मिलेगा लाभ

Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां बुध और शुक्र पहले से मौजूद हैं. आचार्य मदन मोहन के अनुसार इससे बुधादित्य और नीचभंग राजयोग की स्थिति बनेगी. मेष, कन्या, तुला और धनु राशि वालों को करियर और कारोबार में लाभ मिल सकता है.

Surya Gochar 2026: तुला राशि में सूर्य बनाएंगे दो राजयोग, इन 4 राशियों को बिजनेस और नौकरी में मिलेगा लाभ
17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे
ndtv

ज्योतिष के अनुसार अक्टूबर में सूर्य तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. 17 अक्टूबर को सूर्य के तुला राशि में पहुंचने पर पहले से मौजूद बुध और शुक्र के साथ खास ग्रह स्थिति बनेगी. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस दौरान बुधादित्य राजयोग के साथ नीचभंग राजयोग बनने की स्थिति भी बन रही है. इसका असर कुछ राशियों के करियर, कारोबार और आय पर देखने को मिल सकता है.

कन्या राशि वालों के लिए करियर में बढ़ेगा आत्मविश्वास

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए यह ग्रह स्थिति अच्छी रह सकती है. बुध इस राशि के स्वामी हैं और सूर्य के साथ उनकी युति होने से वाणी, कामकाज और कारोबार में आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आय बढ़ने के भी योग बन सकते हैं. बिजनेस करने वालों के लिए भी नए मौके साामने आ सकते हैं.

तुला राशि को मिल सकता है मान-सम्मान

तुला राशि में ही सूर्य का गोचर होने से इस राशि के लोगों पर इसका खास असर मानाा जा रहा है. आचार्य के मुताबिक, बुधादित्य राजयोग से समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. कारोबारियों के लिए कोई नई डील लाभ देने वााली हो सकती है. नौकरी में भी आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले और दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया शुभ रंग

मेष राशि के लिए आसान हो सकते हैं काम

मेष राशि वालों के लिए भी यह समय राहत देने वाला रह सकता है. आचार्य मदन मोहन के मुताबिक, इस दौरान सरकारी कामों में लाभ और अधिकारियों से सहयोग मिलने के योग बन सकते हैं. जो लोग किसी लीडरशिप भूमिका में हैं, उनके लिए आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने का समय हो सकताा है.

धनु राशि की बढ़ सकती है इनकम

धनु राशि वालों के लिए ग्रहों की यह स्थिति आय के लिहाज से अच्छी माानी जा रही है. आचार्य के अनुसार, मेहनत और सही दिशा में काम करने पर इनकम बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में पद या जिम्मेदारी बढ़ने के योग भी बन सकते हैं. ज्योतिष में ग्रहों के गोचर और राजयोग को संभावनाओं के तौर पर देखा जाता है. किसी व्यक्ति पर इनका वास्तविक प्रभाव उसकी जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधाार पर अलग-अलग हो सकता है.

ये भी पढ़ें- इंदिरा एकादशी पर आज शाम के समय जरूर करें ये एक काम, एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया बदल सकती है किस्मत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surya Gochar 2026, Surya Gochar 2026 Horoscope, Surya Gochar 2026 Meen Rashi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com