Sukh Saubhagya Ke Sanket Kya Hai: जीवन में गुडलक या फिर कहें सुख-सौभाग्य का इंतजार हर किसी को बना रहता है. इसके लिए इंसान कठिन परिश्रम से लेकर पूजा-पाठ तक के वो सभी उपाय करता है, जो वह कर सकता है, लेकिन लाख टके का सवाल यह है कि किसी के जीवन में क्या गुडलक के आने का कोई संकेत मिलता है? हिंदू मान्यताओं के आधार पर यदि इस सवाल को किया जाए तो निश्चित रूप से मिलता है. जरूरत सिर्फ उन संकेतों को पहचानने की होती है.
मान्यता है कि किसी भी व्यक्ति के किस्मत का सितारा जब चमकने वाला होता है तो उससे पहले प्रकृति और जानवर आदि की तरफ से कुछ शुभ संकेत मिलने प्रारंभ हो जाते हैं. यदि आपको भी इस लेख में बताए गये शुभ संकेत नजर आ रहे हों तो समझ लीजिए कि सौभाग्य अब आपके घर का दरवाजा खटखटा रहा है.
1. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि कोई हाथ आपके घर के सामने आकर या फिर सड़क पर चलते समय आपके सामने अपनी सूंड़ ऊंची करे तो समझ लेना चाहिए जल्द ही आपके जीवन में शुभ और लाभ दोनों ही प्रवेश करने वाले हैं.

2. सनातन परंपरा में जिस गाय के शरीर में 33 कोटि देवता निवास करते हैं, उसका दर्शन अत्यंत ही शुभ माना गया है. ऐसे में यदि कोई गाय आपके घर के मुख्य द्वार पर आकर रंभाने लगे तो समझ लीजिए कि सौभाग्य का प्रवेश आपके जीवन में होने वाला है. घर से निकलते समय सफेद गाय या फिर बछड़े को दूध पिलाते गाय नजर आए तो निश्चित रूप से यह कार्य विशेष में सफलता और गुडलक का संकेत होता है.
3. गाय की तरह अगर आपको सुबह-सुबह मोर, कोयल, सोन चिरैया, तितली और सफेद उल्लू दिख जाए तो यह भी जीवन में गुडलक आने का संकेत होता है. इसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ शकुन माना गया है.

4. समुद्र के भीतर तमाम तरह के रत्न पाए जाते हैं, यदि आपको उसके किनारे जाने पर मोती मिल जाए समझ लीजिए आपकी किस्मत का सितारा बुलंदी पर चमकने वाला है. इसे सनातन परंपरा में अत्यंत ही शुभ संकेत माना गया है.
5. हिंदू मान्यता के अनुसार जब किसी व्यक्ति के हाथ में अचानक से खुजली होने लगे तो समझ लेना चाहिए उसे कहीं न कहीं से अचानक धन की प्राप्ति या फिर कहें आर्थिक लाभ होने वाला है.
Shani Ke Vahan: सिर्फ कौआ और भैंसा ही नहीं शनिदेव इन 9 वाहनों की करते हैं सवारी

6. हिंदू मान्यता के अनुसार प्रात:काल किसी मंदिर या फिर घर आदि से पूजा की घंटी, शंख अथवा भजन-कीर्तन की आवाज सुनाई देना शुभ संकेत माना जाता है.
7. हिंदू मान्यता के अनुसार प्रात:काल उगते हुए सूर्य का दर्शन करना अत्यंत ही शुभ माना गया है. सनातन परंपरा में ऐसा करने पर सुख, सौभाग्य और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है, लेकिन यदि यही सूर्य देवता बारिश के दिनों में बादलों से निकल कर चमकते हुए आपको दर्शन दें तो समझ लीजिए कि आपकी परेशानियां दूर होने वाली हैं और गुडलक आपके जीवन में प्रवेश करने वाला है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं