NDTV Khabar
होम | चुनाव |   परिणाम 

LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 | Uttar Pradesh Election Results 2023

 

जनसंख्या और विधानसभा सीटों की संख्या के लिहाज़ से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Elections 2022) के लिए सात चरणों में करवाया गया मतदान पूरा हो चुका है, और आज गुरुवार, 10 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना (UP Election Results 2022) शुरू होने जा रही है. नतीजों के रुझान (विधानसभा चुनाव परिणाम 2022) 9 बजे से ही मिलने शुरू हो जाएंगे, और उम्मीद की जा रही है कि देर शाम तक सभी सीटों के चुनाव परिणाम (Uttar Pradesh Election Results 2022) घोषित हो जाएंगे. उत्तर प्रदेश में चुनाव के पहले चरण के अंतर्गत 10 फरवरी को मतदान करवाया गया था. अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को करवाया गया था. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश चुनाव (Elections 2022) के अंतर्गत 14 फरवरी को दूसरा, 20 फरवरी को तीसरा, 23 फरवरी को चौथा, 27 फरवरी को पांचवां और 3 मार्च को छठे चरण का मतदान करवाया गया था. यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं, जिनके नतीजे (Vidhan Sabha Results 2022) तय करेंगे कि राज्य में BJP को दूसरा मौका मिलेगा, या सत्ता परिवर्तन होगा. उत्तर प्रदेश (विधानसभा चुनाव परिणाम 2022) में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) कर रहे हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (यूपी चुनाव परिणाम 2022) में BJP का मुख्य मुकाबला सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से माना जा रहा है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) की बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) तथा अपनी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2022 लड़ रही कांग्रेस (Congress) फिलहाल पीछे नज़र आ रही हैं.

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com