विज्ञापन

Jailer 2 worldwide Box Office Collection Day 4: रजनीकांत ने तोड़ा अपनी दो फिल्मों का रिकॉर्ड, 2026 की दो हिट फिल्मों को भी पछाड़ा

Jailer 2 worldwide Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा धुंआ उठाया हुआ है. इस फिल्म ने चार दिन में ही अपनी दो फिल्मों को पछाड़ दिया है. दर्शकों की उम्मीदों के मुताबिक जेलर दूसरी बार भी बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है.

Jailer 2 worldwide Box Office Collection Day 4: रजनीकांत ने तोड़ा अपनी दो फिल्मों का रिकॉर्ड, 2026 की दो हिट फिल्मों को भी पछाड़ा
Jailer 2 Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उठाया धुंआ
Social Media
नई दिल्ली:

Jailer 2 worldwide Box Office Collection Day 4: नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी भी उतरी. पब्लिक को डर था कि क्या ये 2023 वाली जेलर को पीछे छोड़ पाएगी. ऐसे फिल्म जेलर 2 पर भी बेस्ट होने का काफी प्रेशर था जिसे इसने बखूबी निभाया. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहे रिस्पॉन्स से साफ है कि दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं. इस सीक्वल में कई बड़े सितारे शामिल हैं और इसने न केवल पहली फिल्म, बल्कि रजनीकांत की पिछली फिल्म - लोकेश कनगराज की 'कुली' से भी बेहतर परफॉर्म किया है.

जेलर 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रजनीकांत और नेल्सन की 'जेलर 2' ने रिलीज के महज चार दिनों और पहले वीकेंड में ही दुनिया भर में 424 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. भारत में इसने पहले वीकेंड में 119 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई और 234 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की, जबकि विदेशों से 190 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई. यह फिल्म अपने पहले वीकेंड के पूरा होने से पहले ही, यानी महज तीन दिनों में, 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई.

'जेलर 2' ने पहली फिल्म और रजनीकांत की पिछली फिल्म 'कुली' दोनों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ट्रेड पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'सैकनिल्क' के मुताबिक 2023 में आई 'जेलर' ने दुनिया भर में 306.34 करोड़ रुपये कमाए थे, और 2025 में आई 'कुली' ने चार दिनों में 382.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 'जेलर 2' की कमाई इस साल की दूसरी बड़ी तमिल फिल्मों - विजय की 'जना नायकन' (324.68 करोड़ रुपये) और सूर्या की 'करुप्पु' (310.12 करोड़ रुपये) - से काफी आगे है.

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् की एडवांस बुकिंग कब हो रही शुरू? पढ़ें ताजा अपडेट

'कुली' ने अपने पूरे रन में 518 करोड़ रुपये की कमाई की थी और यह पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म थी. अब 'जेलर 2' को नवरात्रि और दशहरा का फायदा मिल रहा है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म आगे भी अपनी रफ्तार बनाए रख पाती है या नहीं.

जेलर 2 के बारे में डिटेल्स

'जेलर 2' को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. इसे कलानिधि मारन ने 'सन पिक्चर्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. 'जेलर' (2023) के इस सीक्वल में रजनीकांत, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक अपने पुराने किरदारों में ही नजर आते हैं. इनके साथ एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन भी कास्ट में शामिल हुए हैं. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

पहले पार्ट की तरह ही इस सीक्वल में भी मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ अपने कैमियो रोल में नजर आते हैं. इनके अलावा, बॉलीवुड और कॉलीवुड के एक-एक एक्टर भी इसमें खास किरदारों में शामिल हुए हैं. बॉक्स ऑफिस पर तमिल भाषा में इस फिल्म के सामने कोई और बड़ी फिल्म नहीं थी, हालांकि तेलुगु डब वर्जन में इसे 'रणबाली' से क्लैश मिला.  'जेलर 2' की कहानी आगे बढ़ती है, जहां टाइगर मुथुवेल पांडियन नए दुश्मनों से लड़ते हैं. साथ ही, वह इस बात का भी खयाल रखते हैं कि उनके परिवार को उनके बेटे की मौत की सच्चाई का पता न चले. फिल्म के आखिर में एक हिंट मिलता है कि मुथु को जल्द ही किसी और दुश्मन का सामना करना पड़ सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajinikanth, Jailer 2 Box Office Collection, Entertainment, Trending News, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com