विज्ञापन

Gold-Silver Prices: इधर वोटों की गिनती चल रही, उधर सोने-चांदी ने कर दिया खेल, मार्केट से उलट है चाल, जान लीजिए पूरा हाल

Gold Rates, Silver Rates: सोने-चांदी की चाल शेयर मार्केट से अलग ही चल रही है. आज 5 राज्‍यों में हुए विधानसभाओं का रिजल्‍ट भी है और खास तौर से पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनती दिख रही है, जिसका असर मार्केट पर देखा गया, लेकिन सोने-चांदी ने चौंका दिया है.

Gold-Silver Prices: इधर वोटों की गिनती चल रही, उधर सोने-चांदी ने कर दिया खेल, मार्केट से उलट है चाल, जान लीजिए पूरा हाल
Gold Silver Prices Fall: सोना-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है, पूरा अपडेट जानिए इस खबर में.

Gold-Silver Prices: पश्चिम बंगाल समेत देश के 5 राज्‍यों के चुनाव परिणाम रुझानों के बीच आज 4 मई, सोमवार को शेयर मार्केट का जोश हाई है, वहीं दूसरी ओर सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है. घरेलू कमोडिटी मार्केट MCX पर सोना सुबह करीब 11:30 बजे 64% या 967 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,387 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा. वहीं चांदी करीब 1 फीसदी या 2431 रुपये की गिरावट के साथ 2,48,550 रुपये के भाव पर ट्रेड करती दिखी. ज्‍वैलरी मार्केट की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,51,830 रुपये/10 ग्राम के भाव बिक रहा है, वहीं 22 कैरेट सोना 1,39,178/10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. दूसरी ओर चांदी 2,50,330 रुपये/किलो के करीब बिक रही है. 

सुबह मार्केट में गोल्‍ड-सिल्‍वर की शुरुआत कैसी रही?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,51,532 रुपये के मुकाबले 382 रुपये या 0.25% की गिरावट के साथ 1,51,150 रुपये पर खुला. सुबह 10 बजे सोना 252 रुपये या 0.17% की कमजोरी के साथ 1,51,100 रुपये पर था. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,50,860 रुपये का न्यूनतम स्तर और 1,51,347 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया है. चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,50,937 रुपये के मुकाबले 238 रुपये या 0.094% की कमजोरी के साथ 2,50,699 रुपये पर खुला. सुबह 10 बजे फिलहाल चांदी 574 रुपये या 0.23% की कमजोरी के साथ 2,50,363 रुपये पर था. चांदी ने अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,49,760 रुपये का न्यूनतम स्तर और 2,51,231 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ है.

देश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दाम

Latest and Breaking News on NDTV

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी में गिरावट जारी 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट जारी है. कॉमेक्स पर सोना 0.55% की कमजोरी के साथ 4,619 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.48% की गिरावट के साथ 76.065 डॉलर प्रति औंस पर थी. 

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को शुरू करेगा, जिसके तहत हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों को निकाला जाएगा. इसके लिए अमेरिका ने कई देशों से मदद भी मांगी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि फंसे जहाज और उनके कर्मचारी निर्दोष हैं और वे केवल हालात के कारण कठिनाइयों में घिर गए हैं.

उन्होंने आगे कि अमेरिका इन जहाजों को रास्ता दिखाएगा. साथ ही ईरान को चेतावनी दी कि अगर वह कोई खतरा पैदा करता है तो सख्त जवाब मिलेगा. ईरान ने भी सख्त तेवर बनाए हुए हैं. हालांकि,  'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के ऐलान के साथ वैश्विक बाजार के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है.  

ये भी पढ़ें: वॉरेन बफे का नया मंत्र- 'जब कोई फोन न उठाए, तभी मार्केट में लगाएं पैसे', बाजार के माहौल पर क्‍यों दी चेतावनी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Prices, Gold Silver Prices Today, Elections Result Today, West Bengal Election, Gold Silver Mcx Live Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com