विज्ञापन

Rain Alert: झमाझम बारिश से तरबतर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद, ताबड़तोड़ ओले गिरे, यूपी से पंजाब-हरियाणा तक मौसम बदला

Weather Today Delhi: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में आज बारिश देखने को मिली. अभी दो दिन और बारिश के आसार हैं. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट है.

Rain Alert: झमाझम बारिश से तरबतर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद, ताबड़तोड़ ओले गिरे,  यूपी से पंजाब-हरियाणा तक मौसम बदला
Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में बारिश
नई दिल्ली:

Rain in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में दो दिनों की बारिश के बाद मंगलवार को दिन में बादल छाये थे और शाम को झमाझम बारिश देखने को मिली. दिल्ली, नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक झमाझम बारिश हुई, ताबड़तोड़ ओले गिरे. बादलों की गड़गड़ाहट के बीच दिल्ली एनसीआर में करीब दो घंटे तक शाम 7 बजे से 9 बजे के बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने अभी दो दिन और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से लेकर उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 और 6 मई को और फिर दोबारा 10 मई को बारिश होने की संभावना है. जबकि वेस्ट यूपी में 5 और 6 मई को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. पूर्वांचल में 6 और 7 मई को बारिश होने की चेतावनी है. जबकि राजस्थान में भी 4 से 7 मई तक बारिश और पूर्वी राजस्थान में 4 से 8 मई के बीच बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इससे कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. 

दिल्ली का मौसम (Delhi Weather) 

मौसम विभाग ने 5 मई को भी दिल्ली में बादल छाये रहने की संभावना जताई है. साथ ही कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है. दोपहर और शाम के वक्त बारिश हो सकती है. 6 मई को बादल छाये रहने के आसार हैं और बारिश होने के कम संभावना है. 7 से 10 मई के बीच आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है. 

देश में कब-कहां बारिश का अलर्ट

  • 5-6 मई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 
  • 5 और 6 मई को वेस्ट यूपी में 
  • 6 और 7 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 
  • 4 से 7 मई के बीच पूर्वी राजस्थान में 
  • 4 से 8 मई तक पश्चिमी राजस्थान में 
  • 5 से 8मई के बीच पश्चिम बंगाल में 
  • 5, 7 और 8 मई को बिहार में 
  • 6 से 10 मई के बीच झारखंड में 
  • 6 से 8 मई के दौरान ओडिशा में 
  • 6 से 8मई के बीच मध्य प्रदेश में बारिश
  • 4 से 7 मई के बीच विदर्भ महाराष्ट्र में
  • 6 से 8 मई के बीच बारिश, आंधी
     
Delhi Weather

Delhi Weather

बंगाल का मौसम 

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 से 8 मई के बीच और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 6 से 8 मई के दौरान बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ तेज हवाओं के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट है. बिहार में भी 5, 7 और 8मई को बारिश होने का अलर्ट है. झारखंड मे 6 से 10 मई के बीच बारिश होती रहेगी. वहीं ओडिशा में 6 से 8 मई के बीच गरज-चमक के साथ आंधी आने और हल्की मध्यम बारिश कई जगहों पर होने का अलर्ट है. 

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का मौसम 

मध्य प्रदेश में भी 6 से 8 मई के बीच बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ बारिश होने का अलर्ट है. महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में भी 4 से 7 मई तक बारिश होने का अलर्ट है. एमपी के साथ छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com