विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2019

लोकसभा चुनाव : आजमगढ़ में क्या अखिलेश यादव को घेरेगी कांग्रेस या फिर 'निरहुआ' को होगा नुकसान?

लेकिन आजमगढ़ सीट पर रमाकांत यादव जैसे नेता का कांग्रेस में शामिल होना वहां से चुनाव लड़ रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए परेशान का कारण बन सकता है. क्योंकि रमाकांत का यादवों पर अच्छी-खासी पकड़ है.

लोकसभा चुनाव : आजमगढ़ में क्या अखिलेश यादव को घेरेगी कांग्रेस या फिर 'निरहुआ' को होगा नुकसान?
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
  • अगर आजमगढ़ से लड़े रमाकांत यादव
  • तो अखिलेश यादव को हो सकती है परेशानी
  • कहीं और से लड़े तो निरहुआ को होगा नुकसान
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव  के पहले चरण के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान हो चुका है. अब चुनाव धीरे-धीरे प्रदेश की सबसे वीवीआईपी सीटों की ओर से बढ़ रहा है. रायबरेली, अमेठी, मैनपुरी, वाराणसी और आजमगढ़ की सीटों पर नजर है. लेकिन सहारनपुर में महागठबंधन की रैली में मायावती क मंच से मुस्लिमों से कांग्रेस के खिलाफ की गई अपील और हमले के बाद से ऐसा लग रहा है कि अब सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच लड़ाई और चरम पर पहुंचने वाली है.तभी आजमगढ़ के बाहुबली और यादवों में बड़ी दखल रखने वाले रमाकांत यादव कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं. रमाकांत यादव अभी तक बीजेपी में थे और उनका बेटे अभी आजमगढ़ से ही बीजेपी के विधायक हैं. आजमगढ़ से टिकट न मिलने की वजह से रमाकांत यादव बीजेपी से नाराज थे. रमाकांत यादव के समर्थक टिकट कटने के पीछ योगी आदित्यनाथ की नाराजगी को कारण मान रहे हैं. रमाकांत यादव ने लोकसभा के उपचुनाव में हारने के बाद योगी के खिलाफ बयान दिया था जिसके बाद उनकी मुख्यमंत्री के साथ रिश्तों में खटास आ गई थी.

अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार निरहुआ, BJP ने आजमगढ़ से दिया टिकट

लेकिन आजमगढ़ सीट पर रमाकांत यादव  जैसे नेता का कांग्रेस में शामिल होना वहां से चुनाव लड़ रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए परेशान का कारण बन सकता है. क्योंकि रमाकांत का यादवों पर अच्छी-खासी पकड़ है. हालांकि अभी यह तय नहीं है कि कांग्रेस रमाकांत को आजमगढ़ से लड़ाएगी या नहीं. सूत्रों का कहना है कि रमाकांत यादव भदोही से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन अगर कांग्रेस किसी को भी आजमगढ़ से नहीं उतारा तो इसका नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ सकता है.

उत्तर प्रदेश के दम पर केंद्र में सरकार बनाने वाली बीजेपी इस बार फंस सकती है '65' के फेर में

आजमगढ़ सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने रमाकांत से मिलकर उनसे समर्थन मांगा था और इसकी तस्वीर भी उन्होंने ट्विटर शेयर की थीं. 

2dappnq

(कुछ दिन पहले ही दिनेश लाल यादव निरहुआ ने रमाकांत यादव से मुलाकात की थी)

अखिलेश यादव के सामने भोजपुरी स्‍टार निरहुआ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha Elections 2019, Lok Sabha Polls 2019, Azamgarh Seat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com