- गिरिराज सिंह के हलफनामे से सामने आई जानकारी
- बेगसूराय से बीजेपी के उम्मीदवार हैं गिरिराज सिंह
- CPM के कन्हैया और महागठबंधन के तनवीर हसन से है मुकाबला
बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से बीजेपी ने फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को टिकट दिया है. इस सीट पर उनका मुकाबला सीपीएम के टिकट पर लड़ रहे कन्हैया कुमार और महागठबंधन के उम्मीदवार तनवीर हसन से हैं. बुधवार को गिरिराज सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया. चुनाव आयोग के दिए गए हलफनामे में गिरिराज सिंह ने अपनी संपत्ति, खुद से जुड़े मुकदमों की जानकारी दी. जिसके मुताबिक उनके ऊपर विभिन्न धाराओं में करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. जिनमें आचार संहिता उल्लंघन, जन प्रतिनिधि कानून के अलावा भू-स्वामित्व का विवाद भी शामिल हैं. इस भू-स्वामित्व विवाद में उनके ऊपर 419, 420, 467, 468, 469, 471, 474, 120 (B) लगी हैं. बता दें कि यह धाराएं धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों से संबंधित हैं.



स्मृति ईरानी के बचाव में उतरे अरुण जेटली, राहुल गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर उठाए सवाल
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हलफनामे के अनुसार गिरिराज सिंह के ऊपर सभी आपराधिक मुकदमे लंबित हैं. वहीं आय की बात करें तो गिरिराज सिंह की 2014-15 में सालाना आय 5 लाख 72 हजार 428 रुपये थी तो 2017-18 में यह आय बढ़कर 7 लाख 50 हजार 600 रुपये हो गई. गिरिराज सिंह और उनकी पत्नी के ऊपर 1 करोड़ 22 लाख 36 हजार रुपये की देनदारी है. जिसमें कार और होम लोन शामिल हैं.
अखिलेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- इस बार चौकीदारी छीनने का समय है
आपको बता दें कि बेगूसराय सीट पर चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान होगा. 2014 के लोकसभा चुनावों में इस सीट से बीजेपी के भोला सिंह ने 58 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. पिछले साल अक्टूबर महीने में उनका निधन हो गया था. जिसके बाद बीजेपी ने गिरिराज सिंह के कंधों पर जिम्मेदारी डाली. बेगूसराय लोकसभा सीट पर दूसरे नंबर पर आरजेडी के एमडी. तनवीर हसन रहे थे तो वहीं सीपीएम के राजेंद्र प्रसाद सिंह 1 लाख 92 हजार 639 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे.
Video: गिरिराज सिर्फ पीएम की चापलूसी कर सकते हैं : कन्हैया कुमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं