- यूपीए सरकार में मंत्री थे सलमान खुर्शीद
- कई बार विवादों के केंद्र में रहे
- प्रियंका गांधी के आने से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को कांग्रेस ने एक बार फिर फर्रुखाबाद से टिकट दिया है. कई विवादों के केंद्र में आ चुके सलमान खुर्शीद पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में इसी सीट पर ही बुरी तरह से हार गए थे और 95543 वोट पाकर चौथे नंबर पर रहे थे. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी मुकेश राज 406195 वोट पाकर सांसद बने थे. समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर और बीएसपी तीसरे नंबर रही थी. इस बार सपा और बीएसपी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. आजादी के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस फर्रुखाबाद सीट पर अब तक 6 बार लोकसभा का चुनाव जीत चुकी है. वहीं बीजेपी 3 और समाजवादी पार्टी 2 बार यहां से चुनाव जीत चुकी है. सलमान खुर्शीद को प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद इस बार कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. उनका कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने से लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है और पार्टी पर इसका ‘अहम प्रभाव' होगा. खुर्शीद ने कहा, 'प्रियंका गांधी के आने का तत्काल प्रभाव पहले से ही महसूस किया जा रहा है. उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी पार्टी की नयी महासचिव के बारे में कहा, ‘‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह निश्चित ही बहुत ऊंचा है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है.'
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
इसी बीच पेशे से वकील सलमान खुर्शीद एक विवाद में घिरते भी नजर आए हैं. खुर्शीद ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट किया, ‘‘शत्रु की आक्रामकता के सामने भारतीय प्रतिरोध के चेहरे विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को बहुत-बहुत बधाई। मुश्किल परिस्थिति के समय उन्होंने शानदान संतुलन और आत्मविश्वास दिखाया. हमें इस बात पर गर्व है कि वह 2004 में वायुसेना में शामिल हुए और संप्रग के दौरान एक फाइटर पायलट बने.'' ‘‘श्रेय लेने'' के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना झेलने के बाद खुर्शीद ने कहा कि उन्होंने ‘‘सिर्फ सच कहा.'' उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने कहा था कि वह हमारे कार्यकाल में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए. मैंने सिर्फ सच बोला.
लोकसभा चुनाव 2019: इस कारण दिल्ली में नहीं हुआ 'आप'-कांग्रेस का गठबंधन, राहुल गांधी ने बताई वजह
आपको बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश एवं गुजरात की 15 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये हैं उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
रायबरेली- सोनिया गांधी, अमेठी- राहुल गांधी, फर्रुखाबाद-सलमान खुर्शीद, बदायूं-सलीम शेरवानी धौरहरा- जितिन प्रसाद, कुशीनगर- आरपीएन सिंह, फैजाबाद- निर्मल खत्री, उन्नाव- अनु टंडन अकबरपुर-राजाराम पाल, सहारनपुर- इमरान मसूद, जालौन- बृजलाल खबरी, अहमदाबाद-पश्चिम राजू परमार, आणंद- भरत सिंह सोलंकी, वडोदरा- प्रशांत पटेल, छोटा उदयपुर-रंजीत मोहन सिंह राठवा
यूपी में SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस को दिया नया ऑफर!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं