विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2019

ग़ाज़ियाबाद : जनरल वीके सिंह समेत सभी प्रमुख उम्मीदवार आज दाखिल करेंगे नामांकन

बीजेपी ने इस सीट से जनरल वीके सिंह को दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है. फिलहाल वह यहां से मौजूदा सांसद हैं.

ग़ाज़ियाबाद : जनरल वीके सिंह समेत सभी प्रमुख उम्मीदवार आज दाखिल करेंगे नामांकन
पूर्व सेनाध्‍यक्ष जनरल
नई दिल्‍ली:

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए सभी प्रमुख उम्मीदवार आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए आज नामांकन करने का आखरी दिन है. बीजेपी ने इस सीट से जनरल वीके सिंह को दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है. फिलहाल वह यहां से मौजूदा सांसद हैं. समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन की तरफ़ से सुरेश बंसल मैदान में हैं. कांग्रेस ने डॉली शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

जनरल वी के सिंह, बीजेपी
2012 में भारतीय सेना से रिटायर हुए जनरल वीके सिंह 2014 में गाजियाबाद से बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं. इस समय केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री हैं. गाजियाबाद क्षेत्र पहले से ही बीजेपी का गढ़ है साथ ही यहां अच्छी खासी संख्या में राजपूत मतदाता हैं और जनरल वी के सिंह भी राजपूत समाज से हैं. इसलिए बीजेपी इस बार भी यहां मज़बूत मानी जा रही है.

0cv7ipa

सुरेश बंसल, समाजवादी पार्टी (सपा+बसपा+रालोद)
सुरेश बंसल गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली गाजियाबाद विधानसभा सीट से (2012- 2017) बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुनाव जीते थे. समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के साझे उम्मीदवार हैं. साथ ही इनकी वैश्य समाज में अच्छी पैठ मानी जाती है जबकि वैश्य समाज परंपरागत रूप से बीजेपी का वोटर माना जाता है. इसलिए जनरल वी के सिंह का सीधा मुकाबला सपा के सुरेश बंसल से माना जा रहा है.

bogs7oeo

डॉली शर्मा, कांग्रेस - डॉली शर्मा महिला और युवा हैं. 2017 में ग़ाज़ियाबाद नगर निगम का चुनाव लड़ी थी लेकिन बीजेपी उम्मीदवार से हार गई. कांग्रेस 2004 में इस सीट से (तत्कालीन हापुड़ सीट) से जीती थी.

ग़ाज़ियाबाद का इतिहास
उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है. 1991 के बाद से अभी तक हुए 7 लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 6 में बाज़ी मारी है और एक बार 2004 में यहां से कांग्रेस जीती है.

लोकसभा चुनाव 2014 का चुनाव परिणाम
2014 में भारतीय जनता पार्टी ने जनरल वीके सिंह को यहां से उम्मीदवार बनाया. जनरल वीके सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर को 5 लाख 67 हज़ार 260 वोटों से हराया.

विधानसभा चुनाव 2017 का परिणाम
फरवरी-मार्च 2017 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी 5 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की.

मौजूदा समीकरण
2014 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन ने 80 में से 73 सीटें जीतीं जबकि विधानसभा चुनावों में 403 में से 325 सीटों पर परचम लहराया. ग़ाज़ियाबाद 1991 के बाद से बीजेपी का गढ़ है इसलिए बीजेपी यहां मजबूत मानी जाती है. लेकिन समाजवादी पार्टी- बहुजन समाज पार्टी -राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन होने और मजबूत वैश्य उम्मीदवार के चलते जानकार गठबंधन को बीजेपी के लिए चुनौती मान रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
General VK Singh, Gaziabad, LokSabhaPolls2019, Suresh Bansal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com