विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2019

राम माधव ने फिल्मी अंदाज में बोल तो दिया 'हमारे पास मोदी है', मगर कर दी यह बड़ी गलती

लोकसभा चुनाव 2019 में दोबारा जीत की आस लगाए भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव ने शनिवार को जम्मू में फिल्मी अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 'हमारे पास मोदी है.'

Also Read in
राम माधव ने फिल्मी अंदाज में बोल तो दिया 'हमारे पास मोदी है', मगर कर दी यह बड़ी गलती
राम माधव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2019 में दोबारा जीत की आस लगाए भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव ने शनिवार को जम्मू में फिल्मी अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 'हमारे पास मोदी है.' उन्होंने कहा कि विपक्षी खेमे में किसी के पास प्रधानमंत्री मोदी जैसी क्षमता नहीं है. भाजपा नेता राम माधव ने यह पंक्ति फिल्म दीवार के डायलॉग "मेरे पास मां है" के तर्ज पर कही. हालांकि, उन्होंने गलती कर इसे शशि कपूर की बजाय अमिताभ बच्चन का डायलॉग बता दिया, जबकि फिल्म में यह डायलॉग शशि कपूर ने बोला था. 

बीजेपी नेता राम माधव ने बोले, 'जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहती है भाजपा'

रियासी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 'भ्रष्टाचार और आतंकवाद मुक्त' बनाया और पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के बीच खौफ पैदा किया. माधव ने कहा, 'विपक्ष के पास कोई नेता नहीं है, लेकिन हमारे पास मोदी है. यही कारण है कि वे (गठबंधन) कर रहे हैं... महागठबंधन बनाने की उनकी कोशिश विफल रही क्योंकि विपक्ष के कई लोग प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नजर गड़ाए हुए हैं.'

नॉर्थ ईस्ट में हिमंत सरमा की अहमियत अमित शाह से भी ज्यादा: बीजेपी महासचिव राम माधव

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को उधमपुर लोकसभा सीट से फिर से चुनाव जिताने की अपील करते हुए माधव ने कहा, 'वह (विपक्ष) मोदी को सत्ता से क्यों हटाना चाहता है? क्योंकि मोदी ने देश को भ्रष्टाचार और आतंकवाद मुक्त बनाया और वह चाहते हैं कि हर नागरिक अपने पैरों पर खड़ा हो और प्रगतिशील देश का हिस्सा बने.'

VIDEO: बीजेपी में टिकट कटने से आहत हुए लालकृष्ण आडवाणी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Madhav On PM Modi, Ram Madhav, BJP's Ram Madhav, 'Hamare Paas Modi Hai', Loksabhapolls2019, Lok Sabha Election 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com