विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2018

CM शिवराज उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ विशेष विमान से दिल्ली रवाना, पार्टी 1 नवंबर को जारी कर सकती है सूची

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल गर्मा गया है. राजनीतिक दल एक तरफ मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं.

CM शिवराज उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ विशेष विमान से दिल्ली रवाना, पार्टी 1 नवंबर को जारी कर सकती है सूची
शिवराज सिंह चौहान विशेष विमान से दिल्ली रवाना हुए हैं.
भोपाल:

मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल गर्मा गया है. राजनीतिक दल एक तरफ मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. तो दूसरी तरफ उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल करने पर भी माथापच्ची चल रही है. इस बीच खबर है कि मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान उम्मीदवारों की लिस्ट लेकर दिल्ली रवाना हुए हैं. उनके साथ भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी विनय सहत्रबुद्दे, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी दिल्ली रवाना हुए हैं. सभी विशेष विमान से दिल्ली रवान हुए हैं और वहां पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होंगे. दो दिनों तक मध्य प्रदेश चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी. बताया जा रहा है कि सूची में 125 सिंगल नाम शामिल हैं. संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर विस्तार से चर्चा के बाद भाजपा 1 नवम्बर को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : वोटरों को रिझाने के लिए जादू करेगी बीजेपी!

आपको बता दें कि राज्य में इन दिनों सियासी तापमान बढ़ा हुआ है. 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच नजदीकी धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में प्रमुख सियासी पार्टियों के आलाकमान के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है. महाकाल के दरबार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हाजिरी लगाने के करीब साढ़े तीन महीने बाद उनके कांग्रेसी समकक्ष राहुल गांधी सोमवार को भगवान शिव के इस पवित्र स्वरूप के दर्शन के लिये पहुंचे थे. उन्होंने महाकाल की पूजा-अर्चना की. 

MP में लोगों से बोले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष- आप मेरा ध्यान रखना, पार्टी जाए तेल लेने, देखें- VIDEO 

VIDEO- MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ से भाजपा की विदाई, कांग्रेस की हो सकती है सत्ता में वापसी​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Elections, Madhya Pradesh Elections 2018, Madhya Pradesh Assembly Polls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com